{"_id":"69d6a5c225d31eaf3b03f4e4","slug":"major-blunder-in-e-challan-car-driver-fined-for-no-helmet-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-148303-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई-चालान में बड़ी चूक : कार चालक पर लगा दिया ‘नो हेलमेट’ का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई-चालान में बड़ी चूक : कार चालक पर लगा दिया ‘नो हेलमेट’ का जुर्माना
विज्ञापन
परिवहन विभाग की ओर से चार पहिया वाहन का नो हेलमेट में किया गया चालान। संवाद
विज्ञापन
आजमगढ़। जनपद में ई-चालान प्रणाली की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है, जहां कार चालक का ‘नो हेलमेट’ के तहत चालान काट दिया गया। इस अजीबोगरीब मामले ने आम लोगों को हैरान कर दिया है और ट्रैफिक सिस्टम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
पीड़ित वाहन स्वामी अनूप राय ने बताया कि 15 नवंबर 2025 को वह अपनी कार से कहीं गए थे। उसी दौरान किसी पुलिसकर्मी ने उनका चालान काट दिया, जिसकी उन्हें तत्काल जानकारी नहीं मिली। हाल ही में जब उन्होंने मोबाइल एप के माध्यम से अपने वाहन का चालान चेक किया तो मामला सामने आया।
उन्होंने बताया कि चालान की डिटेल देखने पर उनकी कार की फोटो और नंबर प्लेट स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही थी, लेकिन उल्लंघन ‘नो हेलमेट’ दर्शाया गया था और 1000 रुपये का जुर्माना लगाया गया था। इस घटना को लेकर अनूप राय ने सोशल मीडिया पर चालान की फोटो साझा कर विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। वहीं, कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंह ने भी अपने फेसबुक पेज पर इस मामले को साझा करते हुए प्रशासन पर तंज कसा और इसे गैरजिम्मेदाराना कार्यशैली बताया।
उन्होंने सुझाव दिया कि ऐसे मामलों में ट्रैफिक पुलिस को अपनी गलती स्वीकार करते हुए चालान निरस्त करना चाहिए और संबंधित व्यक्ति से माफी मांगनी चाहिए। इस घटना के बाद ई-चालान प्रणाली की पारदर्शिता और सटीकता को लेकर लोगों में असंतोष देखने को मिल रहा है।
Trending Videos