सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Minor Dispute Turns Violent in Bindra Market Youth Died in azamgarh

Azamgarh News: मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट; एक शख्स की मौत

अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Pragati Chand Updated Tue, 19 May 2026 03:17 PM IST
विज्ञापन
सार

Azamgarh News: बिंद्रा बाजार में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मारपीट में एक शख्स की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। 

Minor Dispute Turns Violent in Bindra Market Youth Died in azamgarh
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

आजमगढ़ जिले के बिंद्रा बाजार में मंगलवार को दो पक्षों के बीच मामूली बात को लेकर विवाद हुआ, जो अचानक हिंसक झड़प में बदल गया। घटना में एक शख्स की मौत हो जाने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक के परिजनों ने पीट कर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है, जबकि स्थानीय स्तर पर हार्ट अटैक से मौत होने की भी चर्चा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Trending Videos


क्या है पूरा मामला
गंभीरपुर थाना क्षेत्र के बिंद्रा बाजार निवासी सूरज हलवाई का किसी बात को लेकर कुछ लोगों से विवाद हो गया। पहले दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, लेकिन देखते ही देखते मामला बढ़ गया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। आरोप है कि विवाद के दौरान सूरज हलवाई के साथ मारपीट की गई, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक के परिजनों ने दूसरे पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। 
विज्ञापन


परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की। वहीं क्षेत्र में घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। कुछ लोग इसे मारपीट का नतीजा बता रहे हैं, जबकि कुछ का कहना है कि विवाद के दौरान तनाव बढ़ने से युवक को दिल का दौरा पड़ा था।

सूचना मिलने पर गंभीरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर तनाव को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दोनों  पक्षों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed