सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Nine bikes seized from inter-state gang of thieves

Azamgarh News: अंतरराज्यीय चोर गिरोह से नौ बाइकें जब्त

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
Nine bikes seized from inter-state gang of thieves
विज्ञापन
सीमा से सटे मप्र के सिंगरौली में पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी की नौ बाइक बरामद की है। यह बाइक शक्तिनगर, अनपरा सहित आसपास के क्षेत्रों से चोरी की गईं थी। बरामद बाइकों की कीमत करीब सात लाख रुपये आंकी गई है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दो विधि विवादित किशोरों को बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया है। एसपी मनीष खत्री के निर्देशन में चितरंगी पुलिस ने यह सफलता हासिल की। एसपी ने बताया कि गत सोमवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को गिरछादा के पास पकड़ा, जो चोरी की पल्सर बाइक बेचने की फिराक में था। पूछताछ में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से वाहन चोरी करने की बात कबूल की। आरोपियों ने शक्तिनगर, अनपरा, रीवा, चितरंगी, मोरवा और बरगवां क्षेत्रों से कुल 9 बाइक चोरी कर उन्हें खंडहर मकानों में छिपाकर रखा था। पुलिस ने सभी वाहनों को बरामद कर विधिवत जब्त कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में बबुलेश साहू (20), रामराज सिंह गोंड (22) और सूर्यभान सिंह गोंड (18) शामिल हैं। सभी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि दो नाबालिगों को रीवा के बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed