सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Now you can enjoy boating and restaurant at Chandrama Rishi Ashram

Azamgarh News: चंद्रमा ऋषि आश्रम में अब उठा सकेंगे बोटिंग और रेस्टोरेंट का लुत्फ

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Now you can enjoy boating and restaurant at Chandrama Rishi Ashram
चंद्रमा ​ऋ​षि आश्रम के सुंदरीकरण के लिए भेजा गया प्रस्ताव, जिसे मिली मंजूरी।
विज्ञापन
आजमगढ़। चंद्रमा ऋषि आश्रम जल्द ही पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित होगा. यहां पर लोगों के लिए बोटिंग के साथ ही काॅटेज, रेस्टोरेंट, तमसा आरती, पार्क की सुविधाएं मिलेंगी। साथ ही यहां पर शादी-विवाह के आयोजन भी हो सकेंगे। शासन की ओर से इसके लिए पांच करोड़ रुपये जारी कर दिए गए हैं।
Trending Videos


डीएम रविंद्र कुमार चंद्रमा ऋषि आश्रम को पर्यटन केंद्र और पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया था।ताकि यहां लोग परिवार के साथ कुछ पल बिताना पसंद करें। इसके लिए डीएम ने पर्यटन विभाग से शासन को प्रस्ताव भेजा था। इस प्रस्ताव को शासन से मंजूरी मिल गई है और पांच करोड़ रुपये भी जारी हो गए हैं। जिला पर्यटन सूचना अधिकारी नवीन सिंह ने बताया कि यहां लोगों के मनोरंजन के साथ ही बच्चों से लेकर बड़ों की पसंद को ध्यान में रखते हुए कार्य कराए जाएंगे। ताकि लोग यहां पर आए तो उन्हें अच्छा लगे और लोग यहां पर समय बिताना पसंद करें। साथ ही अगर लोग शादी-विवाह से लेकर छोटे फंक्शन भी आयोजित कर सकें इसकी भी व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
तालाब में होगी बोटिंग की व्यवस्था

जिला पर्यटन सूचना अधिकारी ने बताया कि यहां पर काटेज का निर्माण कराया जाएगा जहां लोग परिवार के साथ बैठकर लंच आदि कर सकें। साथ ही बीच में तालाब का निर्माण कराया जाएगा, जिसमें बोटिंग की व्यवस्था होगी। पार्क के साथ काफी हाउस और रेस्टोरेंट भी होगा ताकि अगर किसी को कुछ खाना हो तो वह यहां से खरीद सकता है।

तमसा आरती की होगी भव्य व्यवस्था
आश्रम में एक स्थान पर तमसा आरती की जगह भी चिह्नित की गई है। ताकि यहां आने वाले लोग तमसा आरती का भी लुत्फ उठा सकें। यहां बनने वाले पार्क में जगह-जगह पत्थर के बेंच लगाए जाएंगे। डस्टबिन भी लगाए जाएंगे ताकि कूड़ा कचरा इधर-उधर न बिखरे। साथ ही तमसा के किनारे एक व्यू प्वाइंट भी बनेगा। जहां से लोग तमसा के आकर्षक नजारों का लुत्फ उठा सकेंगे।

चंद्रमा ऋषि आश्रम के विकास के लिए डीएम साहब के निर्देश पर प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया था। इस प्रस्ताव को शासन से मंजूरी मिल गई है। इसके लिए पांच करोड़ रुपये भी जारी हो गए हैं। जल्द ही इसका काम शुरू कराया जाएगा।
नवीन सिंह, जिला पर्यटन सूचना अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed