सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   On Yoga Day, the sun's light infused both body and mind.

Azamgarh News: योग दिवस पर तन-मन में उतरा रवि का प्रकाश

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
On Yoga Day, the sun's light infused both body and mind.
योग दिवस पर योग करते लोग - फोटो : 1
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को शहर से लेकर गांव तक उल्लास रहा। योग शिविरों में एक लाख से ज्यादा लोगों ने सूर्य नमस्कार किया। योगाभ्यास के दाैरान लोगों के तन-मन में रवि का प्रकाश उतर गया। चेहरे पर लालिमा छा गई। योगाभ्यास के बाद लोगों ने शांति का अनुभव किया।

लोगों ने दैनिक जीवन में योग को अपनाने का संकल्प लिया। महर्षि चंद्रमा ऋषि आश्रम, सिलनी में प्रदेश के कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान ने लगभग दो हजारों लोगाें के साथ सामूहिक योगाभ्यास किया। लोगों को नियमित योग अपनाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत उन्होंने पौधरोपण भी किया गया। मंत्री ने कहा कि योग भारत की प्राचीन संस्कृति और सभ्यता की अमूल्य धरोहर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान मिली है और आज पूरा विश्व इसके माध्यम से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण के लिए वर्षा ऋतु में कम से कम एक पौधा लगाने की अपील भी की। विकास खंड सठियांव के ग्राम मोहब्बतपुर स्थित अमृत सरोवर पार्क में नोडल अधिकारी एवं पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक शंभू कुमार की उपस्थिति में भी सामूहिक योगाभ्यास और पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ, संतुलित और सकारात्मक जीवन जीने की समग्र पद्धति है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed