{"_id":"6a36e6b27adefa0a6503ea0a","slug":"the-main-events-will-be-held-at-mohabbatpur-park-and-chandrama-rishi-ashram-azamgarh-news-c-258-1-azm1021-152217-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: मोहब्बतपुर पार्क और चंद्रमा ऋषि आश्रम में होंगे मुख्य आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: मोहब्बतपुर पार्क और चंद्रमा ऋषि आश्रम में होंगे मुख्य आयोजन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में विभिन्न स्थानों में योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शनिवार को प्रशासन कार्यक्रम को सफल बनाने में लगा रहा। उक्त कार्यक्रम के लिए प्रदेश के कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान तथा पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम वाराणसी के प्रबंध निदेशक एवं जनपद के नोडल अधिकारी शंभू कुमार को कार्यक्रमों के लिए नामित किया गया है।
जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए कार्यक्रमों को सफल एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराएं। मुख्य जनपदीय कार्यक्रम महर्षि चंद्रमा ऋषि आश्रम सिलनी में होगा, जबकि विकासखंड सठियांव की ग्राम पंचायत मोहब्बतपुर स्थित अमृत सरोवर पार्क में भी विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
दोनों कार्यक्रम 21 जून को प्रातः 6 बजे से 8 बजे तक आयोजित होंगे। इसके अलावा जिले के सभी 22 विकास खंडों में प्रशिक्षित योग शिक्षकों द्वारा सामूहिक योगाभ्यास कराया जाएगा।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस केवल औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली को अपनाने का जनआंदोलन है। कार्यक्रम की तैयारियों में क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. राजेश कुमार यादव, जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ. अशोक कुमार सिंह, नोडल आयुष डॉ. श्याम सुंदर नीरज, डॉ. समीर गुप्ता सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी सक्रिय रूप से जुटे हैं।