फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Onions got 20 rupees per kilo more expensive in 20 days, ginger reached up to 200 rupees

Azamgarh News: 20 दिन में 20 रुपये किलो महंगा हुआ प्याज, अदरक 200 रुपये तक पहुंचा

Wed, 15 Jul 2026 01:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Onions got 20 rupees per kilo more expensive in 20 days, ginger reached up to 200 rupees
सब्जी की लगी दुकान। संवाद
आजमगढ़। बीते 20 दिन में प्याज के दाम में 20 रुपये प्रतिकिलो की बढ़ोतरी हुई है। पहले प्याज की कीमत 20 रुपये प्रतिकिलो थी। जो अब 40 रुपये प्रतिकिलो बिक रही है। वहीं, अदरक का भाव भी 200 रुपये प्रतिकिलो तक पहुंच गया है। लहसुन, शिमला मिर्च के अलावा हरी सब्जियों की कीमतों में भी वृद्धि हुई है। जब से बारिश शुरू हुई है तब से टमाटर, भिंडी, बैंगन, लौकी और सूरन सहित सभी हरी सब्जियों के दाम बढ़ गए हैं। इस कारण रसोई का बजट बिगड़ गया है। व्यापारी सीमित आवक होने की बात बता रहे हैं।
विज्ञापन

प्याज की आवक कम होने से कीमतों में तेजी आई है। बरसात के कारण परिवहन व्यवस्था भी प्रभावित हुई है। इस कारण मंजी में पर्याप्त मात्रा में प्याज नहीं पहुंच पा रही है। दूसरी ओर, नमी के कारण प्याज तेजी से सड़ रही है। इससे व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। जब तक मौसम सामान्य नहीं होता और आवक नहीं बढ़ती, तब तक प्याज के दामों में राहत मिलने की संभावना कम है। - दयाल मौर्य, व्यापारी बेलइसा मंडी
विज्ञापन

पहले नासिक से प्रतिदिन सात से आठ ट्रक प्याज मंडी में आती थी। बारिश के कारण अब इसकी संख्या घटकर तीन से चार ट्रक हो गई है। बरसात के दौरान प्याज की गुणवत्ता प्रभावित होने और सड़न बढ़ने से आपूर्ति पर असर पड़ा है। मौसम सामान्य होने तक प्याज के भाव इसी तरह बढ़ते रहेंगे। - सभानंद तिवारी, मंडी सचिव
विज्ञापन
विज्ञापन


सब्जी पहले- अब दाम
शिमला मिर्च 80 120
हरा मिर्च 60 80
अदरक 180 200
भिंडी 30 40
बोड़ा 60 100
बैगन 40 60
सूरन 60 80
सरपूतिया 40 60
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed