{"_id":"6a569610b563cd4ace0217ff","slug":"a-jeep-from-an-unrecognized-school-overturned-17-children-were-on-board-one-injured-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-153530-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: बिना मान्यता के चल रहे स्कूल की जीप पलटी, 17 बच्चे थे सवार, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: बिना मान्यता के चल रहे स्कूल की जीप पलटी, 17 बच्चे थे सवार, एक घायल
विज्ञापन
जहानागंज थाना क्षेत्र में पलटी जीप को उठाने का प्रयास करते लोग। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहानागंज (आजमगढ़)। लपसीपुर स्थित मां लालती देवी शिक्षा निकेतन स्कूल की जीप मंगलवार की सुबह अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में जीप में बैठे 17 में से एक बच्चा घायल हो गया। घायल बच्चा आदित्य (8) धर्मपुर गांव का रहने वाला है। उसे उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज चक्रपानपुर में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने बताया कि आदित्य के हाथ में फ्रैक्चर और कंधे में चोट आई है। जांच में पता चला कि स्कूल बिना मान्यता के संचालित हो रहा था। जिस जीप से बच्चे स्कूल जा रहे थे वे स्कूल प्रबंधक का निजी वाहन था। मंगलवार की सुबह जीप भुजही गांव से बच्चों को लेकर दौलताबाद गांव की ओर जा रही थी। महाबलपुर-भुजही मोड़ पर अचानक जीप के सामने एक स्कूटी आ गई है। स्कूटी को बचाने के लिए चालक ने जीप को दूसरी तरफ मोड़ा। तब तक बरसात के कारण सड़क में बने गड्ढे में जीप पलट गई।
साल 2025 में बीएसए ने दिया था नोटिस, बंद कराया था ताला
मां लालती देवी शिक्षा निकेतन स्कूल बिना मान्यता के संचालित हो रहा है। साल 2025 में बीईओ नवनीत कुमार चौबे ने कई बार स्कूल का निरीक्षण किया था। बिना मान्यता के संचालन होने पर स्कूल में ताला बंद कराया गया था। बीएसए ने 15 सितंबर 2025 को स्कूल प्रबंधन को नोटिस जारी करके कार्रवाई और जुर्माने की प्रक्रिया शुरू की थी। बावजूद इसके स्कूल का संचालन होता रहा। बच्चों के स्कूल आने-जाने के लिए लगाए गए वाहन भी सुरक्षा मानकों के अनुरूप नहीं हैं।
पांच दिन पहले हुई दुर्घटना में छात्र की हुई थी मौत
नौ जुलाई को देवगांव थानाक्षेत्र के वाराणसी-आजमगढ़ हाईवे पर स्कूली बच्चों को लेकर जा रही बस अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में बस में सवार एक बच्चा नीचे गिरा गया। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी।
विज्ञापन
स्कूल बीते कई सालों से बिना मान्यता के संचालित हो रहा था। प्रबंधक को कई बार नोटिस जारी किया गया था। स्कूल पर एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया था। इसके बाद भी प्रबंधक ने विद्यालय का संचालन जारी रखा। इस घटना के बाद प्रबंधक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। विद्यालय को बंद कराया जाएगा। - राजीव पाठक, बीएसए।
निजी वाहन से स्कूली बच्चों को लाया और ले जाया जा रहा था। मामले में स्कूल प्रबंधक संजय कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। अगर स्कूल की मान्यता नहीं है तो उसे रद्द करने के लिए बीएसए को पत्र भेज दिया गया है। - अतुल यादव, एआरटीओ।