सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Organizations protested demanding implementation of UGC rules

Azamgarh News: यूजीसी के नियम लागू करने की मांग, संगठनों ने किया प्रदर्शन

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Organizations protested demanding implementation of UGC rules
यूजीसी इक्विटी नियमावली लागू करने आदि मांग को लेकर निजामाबाद में प्रदर्शन करते लोग। संवाद
विज्ञापन
निजामाबाद। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की इक्विटी नियमावली लागू करने की मांग को लेकर बुधवार को किसान संगठनों आदि ने निजामाबाद तहसील में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने जुलूस निकालकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने ‘यूजीसी रेगुलेशन लागू करो’, ‘जाति जनगणना कराओ’, ‘न्यायपालिका में प्रतिनिधित्व की गारंटी करो’, ‘रोहित वेमुला अमर रहें’ और ‘पायल तड़वी अमर रहें’ जैसे नारे लगाए। तहसील गेट पर आयोजित सभा में जनकवि काशीनाथ यादव ने गीत प्रस्तुत कर यूजीसी कानून जल्द लागू करने की मांग उठाई। वक्ताओं ने कहा कि यूजीसी के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2019 से 2024 के बीच विवि और कॉलेजों में जाति आधारित भेदभाव की शिकायतों में 118 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। ऐसे में विश्वविद्यालयों और कॉलेजों को भेदभाव और उत्पीड़न से मुक्त बनाने के लिए यूजीसी इक्विटी नियमावली को तत्काल लागू किया जाना आवश्यक है। वक्ताओं ने सामाजिक विविधता और एससी, एसटी एवं ओबीसी वर्गों के प्रतिनिधित्व की गारंटी सुनिश्चित करने की मांग भी उठाई। प्रदर्शन में वीरेंद्र यादव, पूर्व सैनिक चंद्रेश यादव, कलीम जामई, अधिवक्ता रामचेत यादव, सत्यम प्रजापति, डॉ. राजेंद्र यादव, अधिवक्ता चंद्रेश राम और नदीम अहमद, अवधेश यादव, नंदलाल यादव आदि रहे। संचालन सोशलिस्ट किसान सभा के महासचिव राजीव यादव ने किया।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed