{"_id":"69961f27a43741db230fd30a","slug":"two-people-including-a-shopkeeper-died-in-road-accidents-in-24-hours-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-145709-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: 24 घंटे में दो सड़क हादसों में दुकानदार समेत की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: 24 घंटे में दो सड़क हादसों में दुकानदार समेत की मौत
विज्ञापन
12 मृतक गुड्डू सोनी, फाइल फोटो। संवाद
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले में बीते 24 घंटे के भीतर हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। एक घटना में साइकिल सवार तो दूसरी घटना में बाइक सवार दुकानदार की मौत हुई है। हादसे के बाद दोनों परिवारों में मातम छा गया। अमिलो : पहली घटना बुधवार सुबह मुबारकपुर-सठियांव मार्ग की है। यहां गन्ने से लदे ट्रैक्टर ने एक साइकिल सवार को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान आदमपुर निवासी रामबचन चौहान (64) के रूप में हुई है। पुलिस ने ट्रैक्टर सहित चालक को हिरासत में ले लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी शशिमौली पांडेय ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। वहीं दूसरी घटना मंगलवार रात कंधरापुर थाना क्षेत्र के मंदूरी के पास हुई। नगर पंचायत क्षेत्र निवासी गुड्डू सोनी (35) रात करीब 9.30 बजे आजमगढ़ शहर से दुकान का सामान लेकर मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल गुड्डू सोनी को जिला अस्पताल ले जाया गया, वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद कार चालक वाहन छोड़कर भाग निकले। थाना प्रभारी अनुराग कुमार ने बताया कि मृतक के भाई संतराम सोनी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
00
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
आजमगढ़। गुड्डू सोनी अतरौलिया बाजार में शृंगार की छोटी दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी असमय मौत से परिवार की आजीविका पर संकट खड़ा हो गया है। वह अपने पीछे पत्नी अर्चना, यश (10) और पुत्री तनु (5) को छोड़ गए हैं। घटना के बाद नगर पंचायत क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
Trending Videos
00
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
आजमगढ़। गुड्डू सोनी अतरौलिया बाजार में शृंगार की छोटी दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी असमय मौत से परिवार की आजीविका पर संकट खड़ा हो गया है। वह अपने पीछे पत्नी अर्चना, यश (10) और पुत्री तनु (5) को छोड़ गए हैं। घटना के बाद नगर पंचायत क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन