{"_id":"69961f9336085f461d02a0b3","slug":"tempo-overturns-at-toll-plaza-old-man-going-to-get-medicine-for-his-daughter-dies-two-injured-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-145704-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: टोल प्लाजा पर टेंपो पलटा, बेटी को दवा दिलाने जा रहे वृद्ध की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: टोल प्लाजा पर टेंपो पलटा, बेटी को दवा दिलाने जा रहे वृद्ध की मौत, दो घायल
विज्ञापन
विज्ञापन
बिंद्राबाजार। आजमगढ़-वाराणसी मार्ग पर बुधवार सुबह लगभग 11 बजे एक अनियंत्रित टेंपो टोल प्लाजा के पास पलट गया। हादसे में बेटी को दवा दिलाने जा रहे पिता भोभल की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल एक महिला व एक बालक का उपचार चल रहा है। भोभल की बेटी की तहरीर पर पुलिस प्राथमिकी पंजीकृत कर जांच में जुट गई। हादसा गंभीरपुर थाना क्षेत्र के अमौड़ा मोहिउद्दीनपुर में हुआ।
बरदह थाना क्षेत्र के दरियापुर बसही गांव निवासी भोभम मौर्या (60) अपनी बेटी को दवा दिलाने के लिए टेंपो से आजमगढ़ शहर आ रहे थे। टेंपो में भोभल की बेटी सरस्वती और अहिरौली निवासी रेशमी व उनके साथ आतिश विश्वकर्मा का आठ वर्षीय बेटा वंश भी बैठा था। ठेकमा से सवारी लेकर आजमगढ़ की ओर जा रहा टेंपो जैसे ही टोल प्लाजा के पास पहुंचा, चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और वाहन पलट गया।
दुर्घटना में भोभल मौर्या (60), रेशमी (60) पत्नी शिवशंकर विश्वकर्मा व वंश (8) पुत्र आतिश विश्वकर्मा घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से एंबुलेंस द्वारा सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदपुर ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए प्रभारी चिकित्सक डॉ. रोहित मिश्रा ने तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन सभी को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सक ने भोभल को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन भोभल का शव लेकर गंभीरपुर थाने में पहुंचे। भोभल की बेटी सरस्वती की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी पंजीकृत कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गंभीरपुर थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के बेटी की तहरीर पर प्राथमिकी पंजीकृत की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos