कुलसचिव लापता: यूपी के इस विश्वविद्यालय लगे पोस्टर, छात्रों ने की खोजने की अपील; बाबू के घूस से जुड़ा है मामला
Azamgarh News: महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय एक बार फिर चर्चा में आ गया है। यह कुछ दिन पहले बाबू के घूस लेने का मामला सामने आया था। इसमें कुलसचिव पर भी आरोप लगे थे। आरोप है कि कुलसचिव उसी दिन से लापता हैं। इस मामले को लेकर छात्र भी अपनी नाराजगी जता रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Azamgarh News: आजमगढ़ में महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय में बाबू के घूस लेते गिरफ्तार होने के बाद से कुल सचिव पर लगातार आरोप लग रहे हैं। इसका परिणाम है कि कुल सचिव विश्व विद्यालय से गायब हैं। बृहस्पतिवार को विश्व विद्यालय के छात्रों ने परिसर में और उनके आफिस के दरवाजे पर उनके लापता होने के पोस्टर चस्पा कर दिए और लोगों से उन्हें खोजने की अपील की।
बताते चलें कि 28 अप्रैल को आजमगढ़ के महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय में मान्यता दिलाने के नाम पर 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रजिस्ट्रार कार्यालय के क्लर्क (संविदा कर्मी) संजय यादव को गोरखपुर विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। आरोपी के पास से 1.80 लाख रुपये नकद भी बरामद हुए और उसे बर्खास्त कर दिया गया था।
चर्चा का बना विषय
इस घटना के बाद से छात्र संगठन और एबीवीपी रजिस्ट्रार पर हमलावर हो गया है। उनके द्वारा कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन करते हुए पुतला तक फूंकने की कार्रवाई की गई। इस गहमा गहमी के बीच रजिस्ट्रार कार्यालय से गायब हैं। वह अपने कार्यालय में नहीं बैठ रहे हैं।
इसे देखते हुए छात्र संगठन के छात्रों ने बृहस्पतिवार को विश्व विद्यालय परिसर के साथ ही उनके कार्यालय के दरवाजे पर उनके लापता होने के पोस्टर चस्पा कर दिए। छात्रों ने लोगों से अपील की कि अगर किसी को रजिस्ट्रार के बारे में जानकारी हो तो बताए।
यह लोग कालेज आएंगे नहीं और चाहेंगे हम परीक्षा में भी बैठेंगे। हमने व्यवस्था बना रखी है कि अगर कोई छात्र कई दिन नहीं आता है तो हम उसके पास फोन करते हैं। रही बात पोस्टर लगाने की तो लोकतंत्र है कोई भी कहीं भी पोस्टर लगा सकता है। रजिस्ट्रार साहब रविवार तक अवकाश पर हैं। इसके बाद विश्वविद्यालय आएंगे। - प्रो. संजीव कुमार, कुलपति, महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय।