सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Relief: Electricity will not be cut immediately if the prepaid meter balance goes negative.

राहत: प्रीपेड मीटर का बैलेंस निगेटिव होने पर तुरंत नहीं कटेगी बिजली

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Relief: Electricity will not be cut immediately if the prepaid meter balance goes negative.
विज्ञापन
आजमगढ़। प्रीपेड स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। अब यदि उनके मीटर का बैलेंस निगेटिव में चला जाएगा तो भी तुरंत बिजली नहीं कटेगी। उपभोक्ताओं को तीन दिन का इमरजेंसी क्रेडिट मिलेगा, जिससे बैलेंस शून्य या निगेटिव होने पर भी तीन दिन तक आपूर्ति जारी रहती है।
Trending Videos

अधीक्षण अभियंता घनश्याम ने बताया कि जिले के छह वितरण खंडों में करीब सात लाख उपभोक्ता हैं। यहा चरणबद्ध तरीके से स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। जीएमआर कंपनी अब तक लगभग एक लाख स्मार्ट मीटर स्थापित कर चुकी है। इनमें से करीब 75 प्रतिशत उपभोक्ता प्रीपेड प्रणाली में आ चुके हैं। प्रीपेड स्मार्ट मीटर में बैलेंस रियल-टाइम में घटता रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रीपेड में परिवर्तन के बाद उपभोक्ताओं को 30 दिन का एकमुश्त ग्रेस पीरियड दिया जाता है। इस दौरान बैलेंस निगेटिव होने पर भी बिजली कनेक्शन तुरंत नहीं काटा जाएगा। उपभोक्ताओं को तीन दिन का इमरजेंसी क्रेडिट मिलेगा, जिससे बैलेंस शून्य या निगेटिव होने पर भी तीन दिन तक आपूर्ति जारी रहती है। यदि इस इमरजेंसी अवधि का तीसरा दिन रविवार, सार्वजनिक अवकाश या महीने का दूसरा शनिवार पड़ता है, तो कनेक्शन अगले कार्य दिवस पर ही काटा जाएगा। उन्होंने बताया कि यदि उपभोक्ता पुराने बकाये या क्रेडिट समायोजन के कारण बने निगेटिव बैलेंस का समय से भुगतान नहीं करते हैं, तो शेष राशि पर नियमानुसार विलंब शुल्क (एलपीएससी) भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed