{"_id":"69c982a5601fd3d0d6066a8e","slug":"resolve-pension-and-gratuity-matters-soon-dr-ratan-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-147757-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशन, ग्रेच्युटी के मामलों का जल्द समाधान करें : डॉ.रतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशन, ग्रेच्युटी के मामलों का जल्द समाधान करें : डॉ.रतन
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में उप्र विधान परिषद की वित्तीय व प्रशासकीय विलंब समिति की बैठक लेते डा. रतन
विज्ञापन
आजमगढ़। कलेक्ट्रेट सभागार में उत्तर प्रदेश विधान परिषद की वित्तीय एवं प्रशासकीय विलंब समिति की बैठक डा. रतन पाल सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
समीक्षा के दौरान पेंशन, ग्रेच्युटी, पदोन्नति, मृतक आश्रित नियुक्ति, भूमि अधिग्रहण और विभिन्न विभागों में लंबित मामलों की स्थिति पर भी विस्तार से चर्चा हुई। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण किया जाए।
बैठक में कई अधिकारी अनुपस्थित रहे। इस पर नाराजगी जताते हुए सभापति ने अनुपस्थित अधिकारियों से स्पष्टीकरण लेने का निर्देश डीएम को दिया। बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं, बजट व्यय और विकास कार्यों की गहन समीक्षा की।
बैठक में चालू वित्तीय वर्ष के बजट, खर्च और लंबित परियोजनाओं की प्रगति का आकलन करते हुए सभापति ने सभी निर्माणाधीन कार्यों को मानक और गुणवत्ता के साथ तय समय सीमा में पूरा करने के सख्त निर्देश दिए। इस मौके पर सीडीओ परीक्षित खटाना, एसपी ग्रामीण चिराग जैन, डीएफओ आकांक्षा जैन सहित लखनऊ से आये समिति की टीम में निजी सचिव सर्वेश चन्द्र गुप्ता, संयुक्त सचिव हरी प्रताप सिंह, समीक्षा अधिकारी मनोज कुमार निम एवं एडीएम प्रशासन राहुल विश्वकर्मा आदि उपस्थित थे।
Trending Videos