सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   RTO office will remain open today and tomorrow

Azamgarh News: आज व कल खुला रहेगा आरटीओ कार्यालय

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
RTO office will remain open today and tomorrow
विज्ञापन
आजमगढ़। स्कूली बच्चों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए परिवहन विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। एक अप्रैल से 15 अप्रैल 2026 तक जनपद में विशेष जांच अभियान चलाया जाएगा, जिसके तहत सभी स्कूली वाहनों की फिटनेस, परमिट और अन्य जरूरी दस्तावेजों की सघन जांच की जाएगी। अभियान के मद्देनजर वाहन स्वामियों को सुविधा देने के लिए आरटीओ कार्यालय आज और कल यानी शनिवार को ईद के दिन और रविवार को अवकाश के दिन भी खुला रहेगा। एआरटीओ प्रशासन विष्णुदत्त मिश्रा ने बताया कि अभियान उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव एवं परिवहन आयुक्त के निर्देश पर संचालित किया जा रहा है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिन वाहनों के दस्तावेज अधूरे पाए जाएंगे या जो निर्धारित सुरक्षा मानकों पर खरे नहीं उतरेंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे वाहनों को जब्त करने के साथ-साथ वाहन मालिकों पर जुर्माना भी लगाया जाएगा। इसके साथ ही सभी स्कूल प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने संस्थानों में संचालित वाहनों को शासन के मानकों के अनुरूप ही चलाएं। यदि कोई वाहन नियमों के विपरीत पाया गया तो संबंधित स्कूल के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी और जरूरत पड़ने पर उसकी मान्यता निरस्त करने की संस्तुति की जा सकती है। प्रशासन ने सभी विद्यालयों से अपील की है कि अभियान शुरू होने से पहले अपने वाहनों के दस्तावेज और फिटनेस पूरी तरह दुरुस्त कर लें, ताकि किसी भी प्रकार की दंडात्मक कार्रवाई से बचा जा सके।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed