सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   RTO will be shifted from ITI campus to Gambhirvan

Azamgarh News: आईटीआई परिसर से गंभीरवन में शिफ्ट होगा आरटीओ

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
RTO will be shifted from ITI campus to Gambhirvan
आरटीओ कार्यालय में बोरे में फाइल भरते कर्मी।
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले में आईटीआई कालेज परिसर में ड्राइविंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में संचालित आरटीओ कार्यालय को अब सदर तहसील के गंभीरवन में बने कार्यालय भवन में शिफ्ट किए जाने की तैयारी शुरू हो गई है। लंबे समय से जगह की कमी और बढ़ती भीड़भाड़ की समस्या से जूझ रहे इस कार्यालय को नए स्थान पर स्थानांतरित कर सुविधाएं बेहतर करने का प्रयास किया जा रहा है।
Trending Videos

एआरटीओ प्रशासन विष्णुदत्त मिश्रा ने बताया कि गंभीरवन में यूपी स्टेट कंस्ट्रक्शन एंड इंफ्रास्टक्चर डेवलेपमेंट कारपोरेशन की ओर से सारथी हाल और कार्यालय भवन का निर्माण पूरा कर लिया गया है। पिछले माह कार्यदायी संस्था ने विभाग को हैंडओवर कर दिया था। आईटीआई परिसर में संचालित आरटीओ कार्यालय में रोज बड़ी संख्या में लोग लाइसेंस, वाहन पंजीकरण और अन्य कार्यों के लिए पहुंचते हैं। इससे अव्यवस्था की स्थिति बनी रहती है। पार्किंग और बैठने की पर्याप्त व्यवस्था न होने से आमजन को काफी परेशानी होती है। गंभीरवन में भवन बनकर तैयार हो गया है। यहां पर पर्याप्त पार्किंग, प्रतीक्षालय और सुचारु कार्यप्रणाली के लिए जरूरी व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शासन के निर्देशानुसार नवरात्रि तक कार्यालय को गंभीरवन में शिफ्ट करने की तैयारी है। फाइलों को बंडल बनाकर सुरक्षित तरीके से ले जाने के निर्देश दिए गए हैं। किसी कर्मचारी ने लापरवाही बरती है तो जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।-विष्णु दत्त मिश्रा, एआरटीओ
फाइलों के रखरखाव की स्थिति खराब मिली
शनिवार को दोपहर करीब 12 बजे आरटीआई मैदान में स्थित आरटीओ कार्यालय की पड़ताल में फाइलों के रखरखाव की स्थिति बेहद खराब मिली। कार्यालय परिसर के अंदर और छत पर जगह-जगह फाइलों के बंडल पड़े थे। कई रिकॉर्ड बोरों में इस तरह भरे जा रहे थे जैसे उनका भविष्य में कोई महत्व न हो। कुछ फाइलें सीढि़यों के नीचे भी रखी मिलीं। लोगों ने फाइलों के इस तरह के रखरखाव पर चिंता जताई और आशंका व्यक्त की कि यदि इसी तरह जल्दबाजी में शिफ्टिंग की गई तो महत्वपूर्ण रिकॉर्ड को नुकसान पहुंच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed