{"_id":"69beeaa67ba69744c8060133","slug":"sp-gives-message-of-harmony-and-brotherhood-on-eid-azamgarh-news-c-258-1-azm1021-147286-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: सपा ने ईद पर दिया सौहार्द और भाईचारे का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: सपा ने ईद पर दिया सौहार्द और भाईचारे का संदेश
विज्ञापन
ईद पर विधायक आलम बदी से गले मिलकर बधाई देते सांसद धर्मेंद्र यादव। श्रोत-पार्टी
विज्ञापन
आजमगढ़। समाजवादी पार्टी के मुख्य सचेतक एवं सांसद धर्मेंद्र यादव ने ईद पर अपने बदरका ईदगाह पहुंच मुस्लिम भाइयों को गले लगाकर बधाई और शुभकामनाएं दीं।
कहा कि ईद का त्योहार हमें एक-दूसरे के प्रति प्रेम, सहयोग और सद्भाव बनाए रखने की प्रेरणा देता है।
इसके बाद सपा विधायक आलम बदी आजमी, गोपालपुर के विधायक नफीस अहमद, विधायक शाह आलम गुड्डू जमाली, नगर पालिका अध्यक्ष सरफराज आलम मंसूर, नदीम अहमद, मोहम्मद अशरफ और मास्टर जाहिद बेग सहित कई गणमान्य व्यक्तियों के घर जाकर सेंवइयों की मिठास चखी और ईद की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर पार्टी के विधायक दुर्गा प्रसाद यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव, जिला अध्यक्ष हवलदार यादव, अब्दुल्लाह अलाउद्दीन, यूथ ब्रिगेड के जिला अध्यक्ष जोरार खान, विपिन यादव सहित आदि उपस्थित रहे।
उधर, अतरौलिया में ईद-उल-फितर आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाई गई। जामा मस्जिद और इत्तेहादे मिल्लत में नमाज अदा की गई। पूर्व मंत्री बलराम यादव और ब्लॉक प्रमुख चंद्रशेखर यादव ने मुस्लिम समाज के लोगों से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। नेताओं ने कहा कि अतरौलिया में हिंदू-मुस्लिम एकता और गंगा-जमुनी तहजीब की परंपरा आज भी कायम है। संवाद
Trending Videos