सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Sunil and Saurabh hit half centuries to put Azamgarh in the final

Azamgarh News: सुनील और सौरभ के अर्धशतक के बदौलत आजमगढ़ फाइनल में

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Sunil and Saurabh hit half centuries to put Azamgarh in the final
ओपन स्टेट आमंत्रण सीनियर पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता में खेलते ​खिलाड़ी। श्रोत-खेल विभाग
विज्ञापन
आजमगढ़। सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही ओपन स्टेट आमंत्रण सीनियर पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता के छठवें दिन रोमांचक मुकाबले खेले गए। पहले सेमीफाइनल मुकाबले में आजमगढ़ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतापगढ़ को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रतापगढ़ ने निर्धारित 20 ओवरों में 171 रन बनाए। इसमें सक्षम ने 79 और उत्कर्ष पाल ने 48 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आजमगढ़ की टीम ने मात्र 15 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। सुनील कुमार 58, सौरभ नाबाद 54 और अमित भगत 25 ने टीम को जीत दिलाई। सुनील कुमार को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। दूसरे सेमीफाइनल में वाराणसी ने देवरिया को हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की। पहले बल्लेबाजी करते हुए वाराणसी ने 20 ओवर में 176 रन बनाए। शिवम पटेल 55, शिवम 53 और विकास यादव 27 ने महत्वपूर्ण पारियां खेलीं। जवाब में देवरिया की पूरी टीम 17.5 ओवर में 124 रन पर सिमट गई। वाराणसी की ओर से स्वान सिंह, अर्पित सिंह और बृजेश सोनकर ने तीन-तीन विकेट लेकर शानदार गेंदबाजी की। शिवम पटेल को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
Trending Videos

जिले के वीरेंद्र की अगुवाई में यूपी को मिला तीसरा स्थान
लाटघाट। मेरठ में आयोजित ऑल इंडिया पैरा कबड्डी फेडरेशन कप में उत्तर प्रदेश की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया। टीम में आजमगढ़ का प्रतिनिधित्व करने वाले इकलौते खिलाड़ी और क्षेत्र के तरौका निवासी वीरेंद्र यादव शामिल रहे, जिन्होंने उपकप्तान की भूमिका निभाई।वीरेंद्र यादव ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल आठ राज्यों महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, विदर्भ, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश की टीमों ने भाग लिया। सभी टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। सेमीफाइनल में उत्तर प्रदेश का मुकाबला राजस्थान से हुआ, जिसमें टीम बेहद कम अंतर से हार गई। हालांकि, तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में उत्तर प्रदेश ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की और तीसरा स्थान सुनिश्चित किया। उत्तर प्रदेश की टीम में आजमगढ़, गाजीपुर, मिर्जापुर सहित अन्य जनपदों के खिलाड़ी शामिल थे। वीरेंद्र यादव की इस उपलब्धि से आजमगढ़ में खुशी का माहौल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed