{"_id":"69b9b37cab79ba44a20ec06e","slug":"the-university-team-won-in-chess-and-tug-of-war-azamgarh-news-c-20-1-vns1007-1325385-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: शतरंज और रस्साकशी में विवि की टीम ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: शतरंज और रस्साकशी में विवि की टीम ने मारी बाजी
विज्ञापन
सुहेलदेव विवि में आयोजित खेल उमंग में प्रतिभाग करते खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
चक्रपानपुर/पल्हनी महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय में आयोजित ‘खेल उमंग’ कार्यक्रम के दूसरे दिन मंगलवार को खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। सुबह 8 बजे से देर शाम तक चले मुकाबलों में शतरंज और रस्साकशी में विश्वविद्यालय की टीम ने बाजी मारी, जबकि अन्य कई प्रतियोगिताओं में विभिन्न महाविद्यालयों का दबदबा देखने को मिला। दूसरे दिन खो-खो, वॉलीबॉल, 200, 400 व 800 मीटर दौड़, 400 मीटर रिले रेस, लंबी कूद, डिस्कस थ्रो, जैवलिन थ्रो और महिला वर्ग की रस्साकशी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। कार्यक्रम का संचालन कुलपति प्रो. संजीव कुमार के निर्देशन में किया गया। खेलों की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए जूरी सदस्य प्रो. हरिलाल, प्रो. अर्पिता, डॉ. अजय वर्मा और डॉ. युगांत अपनी टीम के साथ लगातार निगरानी करते रहे। सभी प्रतियोगिताएं शांतिपूर्ण और निर्विवाद रूप से संपन्न हुईं। खिलाड़ियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए विशेष इंतजाम किए गए हैं, वहीं गर्मी को देखते हुए अतिरिक्त पेयजल की व्यवस्था भी की गई है। खेल उमंग के संयोजक प्रो. प्रशांत राय और सहसंयोजक प्रो. अमरजीत ने बताया कि प्रतियोगिता में खिलाड़ी पूरी मेहनत और अनुशासन के साथ भाग ले रहे हैं। उन्होंने कुलपति के मार्गदर्शन और विश्वविद्यालय प्रशासन के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि सभी प्रतिभागी खेल भावना के साथ प्रतियोगिता का आनंद ले रहे हैं।
प्रतियोगिताओं के प्रमुख परिणाम
टग ऑफ वार (रस्साकशी) महिला वर्ग में विश्वविद्यालय टीम प्रथम
चेस में पुरुष व महिला दोनों वर्गों में विश्वविद्यालय टीम विजेता
वॉलीबॉल में डीएवी कॉलेज प्रथम
400 मीटर दौड़ में आरकेपीजी कॉलेज सठियांव के अंकित, महिला वर्ग में कूबा पीजी कॉलेज की अनामिका प्रथम
लंबी कूद पुरुष वर्ग में संतगणिनाथ पीजी कॉलेज मऊ के प्रवीण यादव, महिला वर्ग में मालताड़ी पीजी कॉलेज की अंशु यादव विजेता
800 मीटर रिले रेस में पुरुष वर्ग में अंकित तथा महिला वर्ग में डीएवी पीजी कॉलेज की काजल यादव प्रथम
Trending Videos