सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Teachers will be on duty even during the Holi holidays.

Azamgarh News: होली की छुट्टी में भी शिक्षकों की रहेगी ड्यूटी

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Teachers will be on duty even during the Holi holidays.
विज्ञापन
आजमगढ़। माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं 13 मार्च तक संचालित होनी हैं। इसी क्रम में शासन ने एक से चार मार्च तक होली के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है, लेकिन यूपी बोर्ड परीक्षा से जुड़े अधिकारियों, कर्मचारियों और शिक्षकों की ड्यूटी जारी रहेगी। होली के दौरान प्रश्न पत्रों की सुरक्षा को लेकर स्ट्रांग रूम की 24 घंटे निगरानी सुनिश्चित की गई है। संयुक्त शिक्षा निदेशक नवल किशोर ने बताया कि जारी आदेश के अनुसार अवकाश अवधि में परीक्षा कार्य से जुड़े किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक की लिखित अनुमति के बिना मुख्यालय छोड़ने की अनुमति नहीं होगी। आदेश के उल्लंघन पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर प्रश्न पत्रों की सुरक्षा और गोपनीयता बनाए रखने के लिए स्ट्रांग रूम की निरंतर निगरानी की जाएगी। किसी भी सुरक्षा चूक की स्थिति में तत्काल मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक एवं परिषद मुख्यालय को सूचना देना अनिवार्य होगा। उन्होंने बताया कि लापरवाही पाए जाने पर केंद्र व्यवस्थापक एवं नामित प्रभारी अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। आपात स्थिति के लिए सभी अधिकारी व कर्मचारी अपने मोबाइल नंबर हर समय सक्रिय रखेंगे।
Trending Videos

संपर्क न हो पाने की स्थिति को घोर लापरवाही माना जाएगा। अवकाश अवधि में परीक्षा केंद्रों के स्ट्रांग रूम का नियमित आकस्मिक निरीक्षण भी किया जाएगा, जिसमें सुरक्षा, गोपनीयता, नियुक्त कार्मिकों की उपस्थिति और सीसीटीवी नियंत्रण व्यवस्था की गहन जांच होगी। पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में स्थापित जिला स्तरीय कंट्रोल रूम की निगरानी के लिए भी शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। एक से पांच मार्च तक दो पालियों में विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों और कर्मचारियों को तैनात किया गया है, ताकि बोर्ड परीक्षा शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed