होली का होली को लेकर साेमवार की रात शुभ मुहूर्त में होलिका का दहन किया गया। वहीं बहुत से स्थानों पर होलिका का दहन नहीं हुआ। जहां मंगलवार की रात होलिका का दहन किया जाएगा। नगर के सब्जीमंडी चौराहे पर होलिका दहन के दौरान वाराणसी से आए कलाकारों ने मसाने की होली खेली। जिसे देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।
सब्जी मंडी चौराहे पर स्थित होलिका स्थल को पहले लोगों ने उपले और लकड़ी से पूरी तरह से सजाया गया था। इसके पहले वाराणसी से आए कलाकारों ने मसान की होली खेलना शुरू कर दिया। बीच सड़क चल रहे इस कार्यक्रम को देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। कलाकारों ने एक से बढ़कर एक हैरतअंगेज कारनामे दिखाए। मुंह में पेट्रोल भरकर आग जलाना विशेष रुप से शामिल रहा। इस दौरान रह-रहकर गूंज रहा जोगिरा बरबस ही लोगों का ध्यान अपनी ओर से आकर्षित कर रह रहा था। छतों से महिलाओं ने भी इस हैंरतअंगेज कारनामों का लुत्फ उठाया। इसके बाद होलिका दहन किया गया। लोगों ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। देर रात तक यह कार्यक्रम चलता रहा। लोगों द्वारा लगाए जा रहे जयकारे से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा। सौरभ डालमियां ने बताया कि मसान की होली के लिए वाराणसी से कलाकारों को बुलाया गया था। देर रात तक यह कार्यक्रम चला, जिसका लोगों ने लुत्फा उठाया। कार्यक्रम सकुशल संपन्न हुआ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।