{"_id":"69c982cc003433e73309cc57","slug":"the-capacity-of-two-sub-centres-will-increase-55-villages-will-benefit-azamgarh-news-c-258-1-svns1005-147759-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: दो उपकेंद्रों की क्षमता बढ़ेगी, 55 गांवों को मिलेगा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: दो उपकेंद्रों की क्षमता बढ़ेगी, 55 गांवों को मिलेगा लाभ
आजमगढ़। विद्युत वितरण सर्किल प्रथम के अंतर्गत आने वाले दो विद्युत उपकेंद्रों की क्षमता बढ़ाई जाएगी। अधिक क्षमता का पॉवर ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। इस पर लगभग एक करोड़ रुपये खर्च किए होंगे, जिसकी मंजूरी शासन स्तर से मिल चुकी है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार इस परियोजना के पूरा होने के बाद 55 से अधिक गांवों के उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा।
Trending Videos
अधीक्षण अभियंता घनश्याम ने बताया कि वर्तमान में गर्मी के मौसम में बिजली की मांग बढ़ने के कारण कई क्षेत्रों में लो वोल्टेज और बार-बार ट्रिपिंग की समस्या सामने आती है। उपकेंद्रों की क्षमता कम होने से उपभोक्ताओं को पर्याप्त और स्थिर विद्युत आपूर्ति नहीं मिल पाती। ऐसे में क्षमता वृद्धि का यह निर्णय काफी राहत देने वाला साबित होगा। उन्होंने बताया कि दोनों उपकेंद्रों की क्षमता बढ़ने से न केवल बिजली आपूर्ति में सुधार होगा, बल्कि लाइन लॉस और तकनीकी बाधाओं में भी कमी आएगी। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर बिजली आपूर्ति की जा सकेगी। बार-बार बिजली कटौती की समस्या से निजात मिलेगी। इससे किसानों, छोटे व्यापारियों और घरेलू उपभोक्ताओं को विशेष लाभ होगा। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि विभागीय प्रक्रियाओं को पूरा कर जल्द ही कार्य शुरू कराया जाएगा ताकि, गर्मी के मौसम में उपभोक्ताओं को इसका लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।