{"_id":"69e140a372329353260752d7","slug":"the-fire-in-the-stubble-spread-to-the-fields-burning-20-quintals-of-straw-azamgarh-news-c-258-1-rdp1005-148737-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: पराली में लगी आग खेतों में फैली, 20 क्विंटल भूसा जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: पराली में लगी आग खेतों में फैली, 20 क्विंटल भूसा जला
विज्ञापन
अहरौला थाना क्षेत्र के राजापुर माफी गांव के खेत में जलती आग। अंबारी
- फोटो : 1
विज्ञापन
अंबारी। अहरौला थाना क्षेत्र के राजापुर माफी गांव में बृहस्पतिवार को पराली में लग गई। इसमें किसान का भूसा जलकर राख हो गया। पीड़ित रामसूरत राम ने बताया कि माहुल और राजापुर माफी गांव के बीच चकमकसूदजहां की सीवान में स्थित खेतों में राजापुर माफी निवासी राम आसरे ने अपने गेहूं के कटे खेत की पराली में आग लगा दी। देखते ही देखते आग फैलकर आसपास के खेतों में पहुंच गई और कई किसानों की फसल अवशेष जलने लगे। सूचना पाकर चौकी प्रभारी माहुल यश सिंह पटेल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में अग्निशमन दल को बुलाया गया। तब तक आग की चपेट में आकर रामसूरत राम के खेत में रखा करीब 20 क्विंटल भूसा और लगभग 10 बीघा क्षेत्र की पराली जल चुकी थी। पीड़ित रामसूरत राम ने गांव के ही राम आसरे और उसके पुत्र के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। एसओ अहरौला अमित मिश्रा ने बताया कि मामले में जांच कर आरोपियों की तलाश की जा रही है, जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
ऑटो पार्ट्स की दुकान में आग, हजारों का नुकसान
बिलरियागंज। क्षेत्र के बघैला स्थित बाईपास मार्ग पर बृहस्पतिवार की भोर में एक ऑटो पार्ट्स की दुकान में अचानक आग लग गई। घटना में दुकान में रखे मोटर पार्ट्स का सामान जल गया।
दुकान मालिक राजकुमार जायसवाल ने बताया कि आग लगने से करीब डेढ़ से दो लाख रुपये के सामान का नुकसान हुआ है, जबकि करीब 40 से 50 हजार रुपये नकद भी जल गए हैं। उन्होंने बताया कि सुबह करीब पांच बजे पड़ोसियों ने सूचना दी कि दुकान से धुआं निकल रहा है। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार दुबे ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है। संवाद
Trending Videos