{"_id":"69e140412d14f180a70f0c81","slug":"strike-started-for-honorarium-and-regularization-azamgarh-news-c-258-1-azm1021-148710-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: मानदेय व नियमितीकरण के लिए शुरू की हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: मानदेय व नियमितीकरण के लिए शुरू की हड़ताल
विज्ञापन
जहानागंज ब्लाक पर अधिकारी को ज्ञापन सौंपते रोजगार सेवक। संवाद
- फोटो : 1
विज्ञापन
जहानागंज। बकाया मानेदय के भुगतान सहित अन्य मांगों को लेकर बृहस्पतिवार से जहानागंज ब्लाक के मनरेगा कर्मचारी ग्राम रोजगार सेवक (पंचायत मित्र) वेलफेयर एसोसिएशन के आह्वान पर हड़ताल पर चले गए। कर्मचारियों ने मांगों का ज्ञापन एडीओ आईएसबी रामानंद यादव को साैंपा।
ब्लाक अध्यक्ष सुभाष भारती ने बताया कि उन्हें लंबे समय से मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है तथा ईपीएफ खाते में भी धनराशि जमा नहीं की जा रही है। इसके अलावा चार अक्तूबर 2021 को मुख्यमंत्री द्वारा ग्राम रोजगार सेवकों के सम्मेलन में की गई घोषणाओं को अब तक लागू नहीं किया गया है।
उन्होंने आरोप लगाया कि एचआर पॉलिसी के तहत मानदेय वृद्धि और लगभग 20 वर्षों से कार्यरत कर्मियों के नियमितीकरण की मांग पर शासन-प्रशासन ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। कई बार अवगत कराने के बावजूद समस्याओं का समाधान नही हो रहा है।
चेतावनी दी कि यदि मांगों पर शीघ्र विचार नहीं किया गया तो 26 एवं 27 को क्षेत्र के विधायकों और सांसदों को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसके बाद एक मई को जिला मुख्यालय पर धरना देकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भेजा जाएगा। उन्होंने प्रशासन से अपील किया कि हड़ताल अवधि के दौरान कर्मचारियों पर कार्य करने का दबाव न बनाया जाए।
इस अवसर पर अनिल यादव, पारस यादव, वीरेंद्र कुमार, मनीश द्विवेदी, रमाकांत भारती, मुन्नी चतुर्वेदी, रजनीश राजभर, संजय श्रीवास्तव, रेनू चौहान, सुमन, सरोज मीना, अजय, संजय, अमित आदि मौजूद रहे।
Trending Videos