सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   MP expressed opposition to the Constitution Amendment and Delimitation Bills

Azamgarh News: संविधान संशोधन व परिसीमन बिलों पर सांसद ने जताया विरोध

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
MP expressed opposition to the Constitution Amendment and Delimitation Bills
सदर सांसद धर्मेंद्र यादव। श्रोत-सोशल मीडिया - फोटो : 1
विज्ञापन
आजमगढ़। समाजवादी पार्टी के नेता, मुख्य सचेतक एवं सांसद धर्मेंद्र यादव ने बृहस्पतिवार को संसद में संविधान संशोधन बिल, परिसीमन बिल और संघ-राज्य संशोधन बिल का संवैधानिक आधार पर जोरदार विरोध किया। उन्होंने कहा कि संसद को संविधान की रक्षा और उसके प्रावधानों के पालन की जिम्मेदारी दी गई है, लेकिन केंद्र सरकार इन बिलों के जरिए संविधान को “तोड़ने-मरोड़ने” का प्रयास कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि परिसीमन को जनगणना से अलग करना संविधान की भावना के खिलाफ है।
Trending Videos

धर्मेंद्र यादव ने कहा कि महिला बिल के नाम पर जिस तरह कश्मीर और असम में परिस्थितियां बनीं, उसी तरह पूरे देश में स्थिति पैदा करने की साजिश की जा रही है। जब तक पिछड़े और मुस्लिम वर्ग की महिलाओं को उचित प्रतिनिधित्व नहीं दिया जाएगा, समाजवादी पार्टी इन प्रस्तावों का विरोध करती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं के हितों की वास्तविक पक्षधर उनकी पार्टी है और इसमें महिलाओं की भागीदारी अन्य दलों की तुलना में अधिक है। अंत में उन्होंने मांग की कि इन सभी बिलों को तत्काल वापस लिया जाए और 2023 में पारित महिला बिल को जल्द लागू किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed