सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   360 crore action plan prepared in the business plan

Azamgarh News: बिजनेस प्लान में 360 करोड़ की कार्ययोजना तैयार

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
360 crore action plan prepared in the business plan
विज्ञापन
आजमगढ़। मंडल की विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए बिजली निगम ने नए बिजनेस प्लान 2026-27 के तहत 360 करोड़ की कार्ययोजना तैयार की है। इसमें बिजली घरों की क्षमता वृद्धि, नए वितरण ट्रांसफाॅर्मर लगाने और पुराने की क्षमता बढ़ाने, नई लाइन खींचने आदि कार्य कराए जाएंगे। इसको मंजूरी के लिए शासन को भेज दिया गया है। इसमें आजमगढ़ में 200 करोड़ और मऊ, बलिया में 80-80 करोड़ से कार्य कराए जाएंगे।
Trending Videos

आजमगढ़ मंडल की चारों सर्किल में विभिन्न भार के 14 लाख से अधिक उपभोक्ता हैं। इन उपभोक्ताओं को 180 बिजली घरों के माध्यम से विद्युत की आपूर्ति की जाती है। मंडल के मुख्य अभियंता इंजी. रामबाबू ने बताया कि समय के साथ उपभोक्ताओं की संख्या और बिजली की मांग बढ़ रही है। ऐसे में बिना संसाधनों की वृद्धि किए और सुदृढ़ बनाए निर्बाध बिजली आपूर्ति कर पाना मुश्किल होगा। बिजनेस प्लान 2026-27 के तहत सभी 13 खंडीय कार्यालयों से कार्यों का प्रस्ताव मांगा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अभियंता ने बताया कि मंडल की चारों सर्किल में 4000 वितरण ट्रांसफाॅर्मरों की क्षमतावृद्धि करने 382 नए ट्रांसफाॅर्मर लगाने, 33 केवी की 22 और 11 केवी की 242 नई लाइनों के खींचने का कार्य प्रस्तावित है। इसके अलावा 1887 प्रोटेक्शन के कार्य कराए जाएंगे।
चार नए बिजली घरों का कार्य प्रस्तावित
मुख्य अभियंता ने बताया कि मंडल की चारों सर्किल में मांग के अनुसार चार नए बिजली घरों का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसके अलावा 40 बिजली घरों की क्षमता बढ़ाई जाएगी। सभी की कार्ययोजना तैयार कर मंजूरी के लिए भेज दी गई है। वहां से मंजूरी मिलने के बाद विभागीय प्रक्रिया पूरी कर कार्य शुरू कराया जाएगा।
नए बिजनेस प्लान में 360 करोड़ की कार्ययोजना तैयार कर मंजूरी के लिए शासन को भेज दिया गया है। इसमें आजमगढ़ में 200 करोड़ और मऊ, बलिया में 80-80 करोड़ से बिजली व्यवस्था में सुधार के कार्य कराए जाएंगे। बिजनेस प्लान 2025-26 के 60 प्रतिशत कार्य पूरे हो चुके हैं। बाकी कार्य को मई तक पूरा करने के लिए ठेकेदारों को निर्देश दे दिया गया है।- इंजी. रामबाबू, मुख्य अभियंता वितरण, आजमगढ़ मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed