सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Bus carrying voters catches fire in West Bengal, passengers safe

Azamgarh News: पश्चिम बंगाल वोट देने जा रहे यात्रियों से भरी बस में लगी आग, यात्री सुरक्षित

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Bus carrying voters catches fire in West Bengal, passengers safe
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के माइल स्टोन 188.6 पर सहेला गांव के पास धूं-धूं कर जलती बस। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
पवई। जयपुर से पश्चिम बंगाल के कूच बिहार वोट देने जा रही 79 यात्रियों से भरी डबल डेकर एसी बस में बृहस्पतिवार की दोपहर सवा दो बजे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के माइल स्टोन 188.6 पर सहेला गांव के पास अचानक आग लग गई। बस में बैठे यात्रियों ने शोर मचाया तो सूझबूझ दिखाते हुए चालक ने बस को एक्सप्रेस-वे किनारे खड़ी कर दिया। जल्दी-जल्दी बस से उतरकर यात्रियों ने अपनी जान बचाई। थोड़ी ही देर बाद बस आग के गोले के रूप में तब्दील हो गई। देखते ही देखते पूरी बस धू-धूकर जल उठी।
Trending Videos

पश्चिम बंगाल के कूच विहार निवासी फूल सिंह ने बताया कि पश्चिम बंगाल के कूच विहार के लोग राजस्थान के जयपुर में काम करते हैं। इन्हें लाने के लिए बस लेकर गया था। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सहेला गांव के पास यात्रियों ने सूचना दी कि बस में कुछ जलने की गंध आ रही है। इस पर तुरंत बस को साइड लगा दिया गया। देखते ही देखते बस में धुंआ फैलने लगा था। सभी यात्रियों को जल्दी-जल्दी बस से उतार लिया गया। इसमें दो-चार यात्रियों के कुछ सामान भीतर ही छूट गए। चालक का कहना है कि घटना शाॅर्ट सर्किट से हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण संदीप अग्रहरि, रितेश सिंह ने बताया कि चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए वाहन को सड़क किनारे रोक दिया वरना बड़ा हादसा हो सकता था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। इस हादसे के चलते कुछ समय के लिए एक्सप्रेस-वे पर यातायात प्रभावित रहा। थानाध्यक्ष पवई राकेश कुमार सिंह ने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं। चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया है। सभी यात्री सुरक्षित हैं और उन्हें वैकल्पिक व्यवस्था से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया। प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं।
गुस्साए यात्रियों ने चालक को दौड़ाया
डबल डेकर एसी बस में अचानक आग लगने की घटना के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। किसी तरह सभी यात्रियों ने अपनी जान बचाई, घटना से गुस्साए कुछ यात्रियों ने मौके पर चालक को दौड़ा लिया। यात्री राकेश, शोभित, आकाश, सपन, कृष्ण आदि ने आरोप लगाया कि चालक ने समय रहते बस नहीं रोकी, इससे यात्रियों की जान जोखिम में पड़ गई। उनका कहना था कि काफी देर से चालक से कहा जा रहा था कि बस में जलने की गंध आ रही है लेकिन उनसुना कर दिया गया। बस से उतरते ही आक्रोशित यात्रियों ने चालक को पकड़ने की कोशिश की और उसे दौड़ा लिया।
एसी का सिलिंडर फटने का बना रहा अंदेशा
बस में आग लगने के बाद मौके पर यात्रियों सहित एक्सप्रेस-वे से गुजरने वाले लोगों सहित स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। बस से 100 से 150 मीटर की दूरी पर लोग खड़े होकर तमाशा देख रहे थे। बस में एसी का सिलिंडर फटने की डर से किसी की हिम्मत नहीं पड़ी कि नजदीक जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed