{"_id":"69e1413881dcb8eaba0f6090","slug":"shakti-mobile-for-the-safety-of-girls-now-the-squad-will-be-deployed-during-school-hours-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-148743-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटियों की सुरक्षा के लिए ''शक्ति मोबाइल'' : अब स्कूलों के समय तैनात रहेगा दस्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटियों की सुरक्षा के लिए ''शक्ति मोबाइल'' : अब स्कूलों के समय तैनात रहेगा दस्ता
विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। पुलिस लाइन स्थित सभागार में बृहस्पतिवार को महिला सुरक्षा के गंभीर मुद्दों पर एक महत्वपूर्ण जनपदीय कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में हुई इस बैठक में अधिकारियों ने जनता के प्रतिनिधियों के साथ सीधा संवाद किया।
बैठक में जनपद के चिकित्सकों, शिक्षकों, व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों तथा विभिन्न छात्रावासों के प्रबंधकों ने भाग लेकर महिला सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान छात्राओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई। यह निर्णय लिया गया कि ‘शक्ति मोबाइल’ और ‘एंटी-रोमियो स्क्वाड’ की ड्यूटी अब स्कूलों और कॉलेजों के समय के अनुसार पुनर्गठित की जाएगी। छुट्टी के समय जब छात्राओं की आवाजाही अधिक होती है, उस दौरान पुलिस की प्रभावी गश्त सुनिश्चित की जाएगी ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके।
बैठक की अध्यक्षता अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह ने की। बैठक में क्षेत्राधिकारी सदर आस्था जायसवाल एवं प्रभारी महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन उपनिरीक्षक गुरुज्ञान चंद्र पटेल भी मौजूद रहे।
व्यापार मंडल और अन्य प्रतिनिधियों ने महिलाओं की गरिमा और सुविधा के लिए प्रमुख बाजारों में पिंक शौचालय के निर्माण का सुझाव दिया। प्रशासन ने इस पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए तय किया कि नगर निकाय के साथ मिलकर जल्द ही स्थान चिह्नित किए जाएंगे। पुलिस विभाग सुरक्षा के नजरिए से इन स्थानों की जांच कर अपनी संस्तुति नगर पालिका या नगर निगम को भेजेगा।
''मिशन शक्ति'' अभियान के तहत अब केवल कागजी कार्रवाई नहीं, बल्कि धरातल पर छात्राओं को सशक्त बनाने की योजना तैयार की गई है। विद्यालयों में सेल्फ-डिफेंस (आत्मरक्षा) प्रशिक्षण शिविर लगाए जाएंगे। इसके लिए पुलिस विभाग निजी संस्थानों के साथ मिलकर विशेष रूपरेखा तैयार कर रहा है।
अपर पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि बैठक में प्राप्त हर सुझाव और शिकायत को गंभीरता से लिया गया है। संबंधित थाना प्रभारियों को इन पर तत्काल अनुपालन करने के कड़े निर्देश दिए गए हैं। पुलिस, शिक्षा और व्यापारिक संगठनों के समन्वय से शहर को महिलाओं के लिए और अधिक सुरक्षित बनाने का संकल्प दोहराया गया।
ट्रैफिक व्यवस्था पर मंथन: जाम और अवैध पार्किंग पर होगी सख्ती
आजमगढ़। पुलिस लाइन स्थित सभागार में बृहस्पतिवार को व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की मासिक समीक्षा बैठक हुई। पुलिस महानिदेशक (उप्र) के निर्देशों के क्रम में, पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन और अपर पुलिस अधीक्षक यातायात (नोडल अधिकारी) के निर्देशन में यह बैठक क्षेत्राधिकारी सदर की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक में मुख्य रूप से जनता और व्यापारिक जगत से जुड़े सुरक्षा मुद्दों पर चर्चा की गई। व्यापारियों, पेट्रोल पंप संचालकों तथा बैंक मित्रों/माइक्रो फाइनेंस कर्मियों की सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने के लिए नई रणनीति साझा की गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
व्यापारियों ने शहर में जाम की समस्या, अवैध पार्किंग, बड़े वाहनों की अनियंत्रित एंट्री तथा बाजार क्षेत्रों में स्पीड ब्रेकर की कमी जैसे मुद्दे उठाए। इन समस्याओं पर संबंधित विभागों को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
बैठक में थाना एएचटी के प्रभारी उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार, पुलिस व यातायात विभाग के अधिकारी, नगर पालिका के प्रतिनिधि तथा विभिन्न व्यापार संगठनों के पदाधिकारी और व्यापारी मौजूद रहे।
Trending Videos