{"_id":"69dbee98a4428f1e610b5eaf","slug":"the-mla-raised-the-issue-of-reservation-employment-and-farmers-azamgarh-news-c-258-1-azm1021-148518-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: विधायक ने आरक्षण, रोजगार और किसानों का मुद्दा उठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: विधायक ने आरक्षण, रोजगार और किसानों का मुद्दा उठाया
विज्ञापन
लाटघाट क्षेत्र के छत्रपति शिवाजी इंटर काॅलेज परिसर में अपना दल कमेरावादी की जनसभा में मंच पर म
विज्ञापन
लाटघाट। अपना दल कमेरा वादी की ओर से रविवार को छत्रपति शिवाजी इंटर कालेज, रोहुआर बैदौली में जनसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल व विधायक पल्लवी पटेल ने दीप प्रज्जवलित कर किया।
विधायक पल्लवी पटेल ने कहा कि उनकी जिम्मेदारी सदन में जनता के सवालों को मजबूती से उठाने की है और वह इस दायित्व का निर्वहन पूरी गंभीरता से कर रही हैं।
उन्होंने कहा कि जनहित के मुद्दों, आरक्षण, डीजल-पेट्रोल व गैस के बढ़ते दाम, शिक्षा, रोजगार, आय और फसल सुरक्षा जैसे विषयों पर सरकार से जवाब मांगा जाना आवश्यक है। वर्ष 2027 के चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि जनता के मुद्दों को ‘गणित के माध्यम’ से सत्ता के सामने रखा जाएगा। वहीं, गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह निर्णय पार्टी का शीर्ष नेतृत्व करेगा और समय आने पर स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता देवनाथ सिंह तथा संचालन नागेंद्र सिंह पटेल ने किया। इस अवसर पर समाजसेवी राम सकल सिंह पटेल ने पल्लवी पटेल एवं कृष्णा पटेल का स्वागत कर उन्हें मोमेंटो, उत्तरीय और स्मृति चिह्न भेंट किया । सभा को रामशिला पटेल, प्रदेश अध्यक्ष उदल राजभर, राष्ट्रीय सचिव उपेंद्र पटेल, रघुवंश पटेल, रीना राज, राकेश पटेल, किशोर आदि मौजूद रहे।
Trending Videos