{"_id":"69beee451746cb757802aec9","slug":"the-temple-premises-resounded-with-hymns-and-kirtans-and-devotees-immersed-themselves-in-the-worship-of-maa-chandraghanta-azamgarh-news-c-258-1-azm1021-147267-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: भजन-कीर्तन से गूंजे मंदिर परिसर, मां चंद्रघंटा की आराधना में डूबे भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: भजन-कीर्तन से गूंजे मंदिर परिसर, मां चंद्रघंटा की आराधना में डूबे भक्त
विज्ञापन
मां शीतला मंदिर में भजन-कीर्तन करते लोग। संवाद
विज्ञापन
आजमगढ़। वासंतिक नवरात्र के तीसरे दिन शनिवार को श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की आराधना पूरे श्रद्धा-भाव से की। सुबह से ही जिले के विभिन्न मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। मां शेरावाली के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठे और वातावरण भक्तिमय हो गया। नगर के दक्षिण मुखी देवी मंदिर और निजामाबाद स्थित शीतला धाम में 25 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में हाजिरी लगाई।
शहर के दक्षिणमुखी मंदिर, रैदोपुर स्थित दुर्गा मंदिर, कालीचौरा, भंवरनाथ मंदिर, पल्हना के पाल्हमेश्वरी देवी मंदिर, निजामाबाद मां शीतला धाम में श्रद्धालुओं ने मत्था टेककर सुख-समृद्धि की कामना की। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मंदिरों के आसपास पुलिसकर्मी तैनात रहे। घर-घर में भी भक्तों ने दुर्गा सप्तशती का पाठ कर व्रत रखा और फलाहार ग्रहण किया।
शाम होते ही जिले के मंदिरों में भजन-कीर्तन का दौर शुरू हो गया, जहां श्रद्धालु भक्ति धुनों पर देर रात तक झूमते नजर आए। चौक स्थित दक्षिण मुखी देवी मंदिर के पुजारी शरद तिवारी ने बताया कि लगभग 15 हजार भक्तों ने मां का पूजन अर्चन किया। निजामाबाद स्थित मां शीतला मंदिर के पुजारी अशोक माली ने बताया कि तीसरे दिन 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की।
फूलपुर क्षेत्र के शंकर तिराहा, श्री राम जानकी मंदिर (दुर्वासा धाम), मुंडियार और बुढ़िया मां मंदिर सहित अन्य देवी मंदिरों में भी अल सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने नारियल, चुनरी और धूप अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिरों में गूंजते घंटा-घड़ियाल और जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर रहा।
‘ कैईसे आईं तोहरा धाम हो …’ से गूंजा शीतला माता मंदिर
निजामाबाद। ग्रामसभा भैरोपुर कला स्थित शक्तिपीठ मां शीतला माता मंदिर में चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना पूरे विधि-विधान और श्रद्धा के साथ संपन्न हुई। इस अवसर पर माता को भोग स्वरूप केसर युक्त खीर तथा दूध से बने मीठे व्यंजन अर्पित किए गए। मंदिर परिसर में नवरात्र के नौ दिनों तक प्रतिदिन भव्य कीर्तन-भजन का आयोजन किया जा रहा है।
तीसरे दिन भी श्रद्धालुओं ने पूरे भक्तिभाव के साथ माता के पारंपरिक पचरा गीत प्रस्तुत किए। भक्ति गीत ‘ कैसे आईं तोहरा धाम हो, ओ मैया बड़ी कठिन डगरिया ’ ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। इसके बाद ‘ हाथ में त्रिशूल, गरवा सोनवा का हार, रुपवा मनवा मोहत बा ’, ‘ बाड़ी शेर पर सवार, रुपवा मनवा मोहत बा ’ और ‘ एक हाथ चक्र, दूजे सोहे तलवारिया ’ जैसे गीतों से मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा। भजनों और गीतों पर श्रद्धालुओं ने जमकर तालियां बजाईं और जयकारों से वातावरण गूंज उठा।
सुरक्षा व्यवस्था के तहत मुख्य गेट से लेकर मंदिर के गर्भगृह तक जगह-जगह महिला पुलिस बल सहित पुलिसकर्मी तैनात रहे। बीच-बीच में थाना प्रभारी हीरेंद्र प्रताप सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण भी किया। आरती और भजन-कीर्तन के पश्चात श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।
Trending Videos