{"_id":"69c97ad194803f78a6028317","slug":"three-criminals-arrested-in-three-encounters-in-24-hours-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-147727-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: 24 घंटे में तीन मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: 24 घंटे में तीन मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले में तीन थानों की पुलिस व बदमाशों के बीच 24 घंटे के भीतर हुई तीन मुठभेड़ में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। तीनों हत्या के प्रयास, लूट/चोरी और पशुओं को मारने से जुड़े मामलों में वांछित हैं। उक्त मामले तरवां, कोतवाली नगर और गंभीरपुर थाना का है। तीन आरोपी में एक हत्या के प्रयास, लूट/चोरी और गोवध कांड से जुड़े तीन शातिर आरोपी शामिल हैं। तीनों आरोपियों ने पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग की। पुलिस की आत्मरक्षा की कार्रवाई में तीनों आरोपियों के पैर में गोली लगी है। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
क्षेत्राधिकारी लालगंज भूपेश कुमार पांडेय ने बताया कि तरवां थानाध्यक्ष चंद्रदीप कुमार अपनी टीम के साथ शनिवार की रात भिलिहिली-गाजीपुर बॉर्डर पर चेकिंग कर रहे थे। सूचना मिली कि हत्या के प्रयास का वांछित रमेश यादव उर्फ अनार यादव मोटरसाइकिल से आ रहा है। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह भागने लगा। बहलोलपुर स्थित रामप्रताप इंटर कॉलेज के पास वह बाइक सहित गिर गया और पुलिस टीम पर फायरिंग करने लगा। जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 22 मार्च को रंजिश के चलते उसने टेंपो चालक श्याम नारायण मौर्य पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की थी। दोबारा हत्या की योजना बनाकर जा रहा था। आरोपी के पास से पुलिस ने तमंचा, कारतूस, एक खोखा कारतूस, 600 रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है।
एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह ने बताया कि कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक यादवेन्द्र पांडेय टीम के साथ शनिवार की राम मोहटी घाट क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। सूचना मिली कि चोरी का आरोपी सामान और तमंचे के साथ क्षेत्र में मौजूद हैं। कुछ देर बाद एक मोटरसाइकिल से तीन संदिग्ध आते दिखाई दिए। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो वे भागने लगे, इसी दौरान मोटरसाइकिल फिसलकर गिर गई और बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। समर्पण की चेतावनी देने के बावजूद फायरिंग जारी रही। जवाबी कार्रवाई में धर्मेन्द्र सिंह उर्फ अभिषेक सिंह के बाएं पैर में गोली लग गई। उसके दो साथी अंशुमान सिंह व राहुल राय भाग गए।
तीसरी कारवाई गंभीरपुर थाने की पुलिस ने की। संरक्षित पशुओं के मांस की तस्करी करने वाले संगठित गिरोह के साथ शनिवार की रात हुई मुठभेड़ में एक बदमाश शादाब अहमद को गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी ने बताया कि शनिवार की सुबह खुर्रमपुर तिराहे पर चेकिंग के दौरान सूचना मिली थी कि कमरावां निवासी रईश अहमद के घर पर संरक्षित पशु का मांस रखा है। पुलिस ने दबिश देते हुए सरफराज अहमद को उसके घर से तीन बोरियों में कुल 65 किलोग्राम संरक्षित मांस के साथ गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके साथी रईश अहमद और शादाब अहमद मौके से भाग निकले। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई। भागे आरोपियों की तलाश के दौरान शनिवार की रात सूचना मिली कि आरोपी शादाब अहमद बुलेट बाइक से कहीं जाने की फिराक में है। पुलिस टीम ने धरनीपुर-विषयां मोड़ के पास घेराबंदी की। आरोपी भागते हुए अनियंत्रित होकर गिर गया। इस पर उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके बाएं पैर में गोली लगी। घायल आरोपियों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदपुर भेजा गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने भाइयों सरफराज और रईश अहमद के साथ मिलकर संगठित रूप से संरक्षित पशु का वध कर मांस की बिक्री करता था। इस काम के लिए स्कॉर्पियो और बुलेट मोटरसाइकिल का उपयोग किया जाता था। पुलिस ने मुठभेड़ स्थल से एक देसी तमंचा, कारतूस और बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की है।
किसी पर दो तो किसी पर तीन प्राथमिकी
पहली मुठभेड़ में पकड़ा गया तरवां थाना क्षेत्र के सिंहपुर निवासी रमेश यादव उर्फ अनार यादव पर हत्या के प्रयास सहित दो प्राथमिकी दर्ज हैं।
शहर कोतवाली क्षेत्र के शिवाजीनगर हीरापट्टी में जहां जियो कंपनी के एरिया मैनेजर से मारपीट कर लैपटॉप व मोबाइल छीनने की घटना में शामिल अभियुक्त धर्मेन्द्र सिंह उर्फ अभिषेक सिंह पर जीयनपुर कोतवाली व शहर कोतवाली में तीन प्राथमिकी दर्ज हैं।
तीसरी कार्रवाई गंभीरपुर थाना क्षेत्र में की गई। आरोपी शादाब अहमद के खिलाफ दो प्राथमिकी दर्ज हो चुके हैं।
पांच दिन में पांच मुठभेड़, छह गिरफ्तार
आजमगढ़। जिले में पशु और मांस तस्करों खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। बिलरियागंज थाना, मुबारकपुर, तरवां, गंभीरपुर व शहर कोतवाली में पांच दिनों में पांच मुठभेड़ हुई। इस दौरान छह आरोपी घायल हुए, इसमें से चार पशु तस्कर हैं। एसपी डा. अनिल कुमार ने बताया कि मुबारकपुर थाना क्षेत्र के बम्हौर गांव में 26 मार्च को मुठभेड़ हुई। इसमें दो आरोपियों इमरान और कासिद को मुठभेड़ में घायल अवस्था में गिरफ्तार किया था। शुक्रवार की रात भी बिलरियागंज थाना क्षेत्र में आरोपी तबरेज को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार किया।
Trending Videos