फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Tiranga Yatra to be held on the 12th; target set to mobilize 2,000 workers.

Azamgarh News: 12 को निकलेगी तिरंगा यात्रा, दो हजार कार्यकर्ता जुटाने का लक्ष्य

Sun, 09 Aug 2026 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Tiranga Yatra to be held on the 12th; target set to mobilize 2,000 workers.
फूलपुर। भारतीय जनता पार्टी मंडल फूलपुर की ओर से 12 अगस्त को नगर पंचायत क्षेत्र में प्रस्तावित तिरंगा यात्रा की तैयारियों को लेकर रविवार को पार्टी कार्यालय पर बैठक हुई। अध्यक्षता करते हुए मंडल अध्यक्ष रत्नेश कुमार बिंद ने बताया कि तिरंगा यात्रा दिन में 11 बजे निकालेगी।
विज्ञापन

इस दौरान यात्रा के मार्ग, कार्यकर्ताओं की सहभागिता, अनुशासन, सुरक्षा और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने यात्रा को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए विभिन्न जिम्मेदारियां तय करने पर भी विचार-विमर्श किया। बताया कि पार्टी की ओर से यात्रा में दो हजार से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया है। मंडल अध्यक्ष ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर यात्रा को सफल बनाने का आह्वान किया। बैठक में भाजपा के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed