सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Uproar in Pradhan's tribute meeting, Police lathi charged, damaged several vehicles

प्रधान की श्रद्धांजलि सभा में हंगामा, पुलिस ने डंडे बरसाए, कई वाहन क्षतिग्रस्त 

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 21 Aug 2020 01:32 AM IST
विज्ञापन
Uproar in Pradhan's tribute meeting, Police lathi charged, damaged several vehicles
पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आजमगढ़ जिले के तरवां थाना क्षेत्र के बांसगांव के प्रधान की हत्या के बाद बृहस्पतिवार को गांव में श्रद्धांजलि सभा थी। इसमें शामिल होने के लिए काफी संख्या में लोग पहुंचे थे। कांग्रेस पार्टी के नेताओं के साथ ही भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर के भी वहां पहुंचने का कार्यक्रम था। जिसके चलते काफी संख्या में फोर्स भी तैनात थी। इसी दौरान कुछ लोगों ने प्रधान की हत्या करने वाले लोगों के ईंट की दीवार पर रखे करकट को तोड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने भी जमकर डंडे चलाए और कई गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। साथ ही बाग में खड़े कई दो पहिया व तीन पहिया वाहनों को कब्जे में ले लिया।

Trending Videos


बांसगांव के प्रधान सत्यमेव जयते उर्फ पप्पू की 14 अगस्त शुक्रवार को श्री कृष्ण पीजी कालेज के पास स्थित पोखरी पर बुला कर हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद जम कर बवाल हुआ था। ग्रामीणों व पुलिस के बीच घंटों हंगामा हुआ था। देर रात पुलिस किसी तरह लोगों को समझा-बुझा कर शांत कराने में सफल हुई थी। मृत प्रधान के आत्मा की शांति के लिए बृहस्पतिवार को श्रद्धांजलि सभा थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी संख्या में लोग गांव पहुंचे थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने घटना स्थल के पास स्थित हत्यारोपियों के करकट व दीवार को गिरा कर क्षतिग्रस्त कर दिया। इस बात की जानकारी होने पर पुलिस भी आक्रामक हो गई। श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने लाए लोगों के कई वाहनों के शीशे को ईंट पत्थर मारकर तोड़ दिया तो वहीं बाग में खड़े कई दो पहिया व तीन पहिया वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया।

पुलिस की इस कार्रवाई से एक बार फिर ग्रामीण आक्रोशित हो उठे लेकिन मौके पर पहुंची एसडीएम प्रियंका प्रियदर्शिनी ने किसी तरह लोगों को समझा बुझा कर शांत कराया। बाद में मौके पर डीएम राजेश कुमार के साथ ही अन्य अधिकारी भी पहुंचे और आक्रोशित लोगों को शांत कराया। पुलिस की यह कार्रवाई एक बार फिर आग में घी डालने का काम कर गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed