सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Went to the corporation office six times in eight years, yet electricity did not run in the wires.

Azamgarh News: आठ साल में छह बार निगम कार्यालय गए फिर भी तारों में नहीं दाैड़ी बिजली

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Went to the corporation office six times in eight years, yet electricity did not run in the wires.
तहबरपुर विकास खंड के टीकापुर में बांस के सहारे ​खिंचा गया तार। संवाद - फोटो : रामनगर गांव में बच्चे की मौत के बाद बिलखते परिजन।
विज्ञापन
तहबरपुर विकास खंड के टीकापुर गांव के ग्रामीण बिजली की समस्या से परेशान है। विभाग ने इस गांव में घरों के पास खंभे तो लगा दिए लेकिन अब तक तारों में बिजली नहीं दौड़ी है।
Trending Videos

इससे लोगों को घर से लगभग 400 मीटर की दूरी पर स्थित खंभे से बिजली के तार घर तक लाना पड़ता है। निगम के कर्मचारी हर महीने गांव में आते हैं और बिजली का बिल ग्रामीणों को थमाकर चले जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आठ साल में छह बार निगम कार्य लिखित शिकायत की और मौखिक भी कई बार अधिकारियों से शिकायत की। अब तक इस मामले कोई कार्रवाई नहीं की गई। निजामाबाद तहसील के ग्रामसभा टीकापुर की कुल आबादी लगभग 3000 हंै।
ग्राम सभा में विद्युत सप्लाई सोफीपुर सबस्टेशन से की जाती है। विद्युत आपूर्ति के लिए ग्राम सभा में जगह-जगह लगाए गए खंभे जर्जर हो चुके हैं और कुछ खंभे झुक गए हैं। गांव निवासी नवीन राय, दिनेश राय(गुड्डू), मनोज राय ने बताया कि वर्ष 2018 में गांव में खंभे लगा गए हैं। 8 वर्ष बीत गए अभी तक तारों में करंट नहीं दाैड़ी।
इस संबंध में जेई से लेकर एसडीओ को छह बार लिखित और कई बार मौखिक दोनों तरह से सूचना दी गई फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। लगभग 30 से 35 घरों के लोग 400 मीटर दूर से बिजली के तार खींचकर बिजली का उपभोग करते हैं।
गांव में 15 खंभे लगे हैं और इन पर तार भी खींचे गए है लेकिन करंट नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed