{"_id":"69df960db5d42e5e0103a429","slug":"video-bjp-leader-says-fir-filed-as-part-of-a-conspiracy-to-defame-me-2026-04-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता बोले- मुझे बदनाम करने की साजिश के तहत प्राथमिकी दर्ज किया गया, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता बोले- मुझे बदनाम करने की साजिश के तहत प्राथमिकी दर्ज किया गया, VIDEO
अतरौलिया थाना क्षेत्र के पहिया बुजुर्ग गांव निवासी, साकेत महाविद्यालय अयोध्या के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष, पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा नेता फूलचंद यादव ने अपने खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को निराधार बताते हुए इसे साजिश करार दिया है। उन्होंने कहा कि 23 मार्च 2026 को पहिया गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई थी, जिसके संबंध में गांव निवासी राजबहादुर यादव द्वारा पुलिस अधीक्षक को दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर अतरौलिया पुलिस ने 10 अप्रैल को उनके सहित 10 नामजद और 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया। फूलचंद यादव का कहना है कि पुलिस द्वारा उन्हें मुकदमे में नामजद करना अन्यायपूर्ण है और यह उन्हें और उनके सरकार को बदनाम करने की सोची-समझी साजिश है। उन्होंने अतरौलिया थानाध्यक्ष की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि घटना में फायरिंग, गंभीर चोट या बड़े पैमाने पर बवाल हुआ था तो उसी दिन प्राथमिकी क्यों नहीं दर्ज किया गया। 18 दिन बाद मुकदमा दर्ज किया जाना संदेहास्पद है। उन्होंने कहा कि वह छात्र जीवन से राजनीति कर रहे हैं और उनकी राजनीतिक छवि खराब करने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई है। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ उन्होंने पुलिस अधीक्षक को पूरे मामले से अवगत करा दिया है और निष्पक्ष जांच की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।