{"_id":"69df3713d0a40d3e0d097001","slug":"video-video-lita-katana-para-aakarashata-kasharama-kalna-navasaya-ka-vathayata-upakathara-para-jarathara-paratharashana-2026-04-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: लाइट कटने पर आक्रोशित काशीराम कॉलोनी निवासियों का विद्युत उपकेंद्र पर जोरदार प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: लाइट कटने पर आक्रोशित काशीराम कॉलोनी निवासियों का विद्युत उपकेंद्र पर जोरदार प्रदर्शन
चिनहट स्थित काशीराम कॉलोनी के सैकड़ों निवासियों ने बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे से बिजली कटने से अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर लौलई विद्युत उपकेंद्र पर प्रदर्शन करने पहुंचे । इस दौरान लोगों ने मीटर में हो रही अनियमितताओं और उसका समाधान न होने पर फिर से प्रदर्शन करने पर मजबूर हो गए।
प्रदर्शनकारी पिंटू श्रीवास्तव और अजीज ने बताया कि बीते मंगलवार को अधिकारियों के द्वारा कटे हुए कनेक्शन पर बिजली दी गई थी, जिससे लोगों को राहत मिली थी लेकिन आज सुबह करीब 7 बजे से ही लाइट को फिर से काट दिया गया है।
बार-बार बिजली कटौती, गलत बिलिंग और मीटर की गड़बड़ियों से वे लंबे समय से परेशान हैं। इन समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर उन्होंने उपकेंद्र पर मंगलवार मौजूद उच्च अधिकारियों के सामने अपनी बात रखी थी। मौके पर मौजूद मुख्य अभियंता सुशील गर्ग ने उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनीं और उनका निराकरण करते नजर आए।
और मुख्य अभियंता सुशील गर्ग ने आश्वासन भी दिया था कि अगले चार दिनों तक लगातार बैठकर सभी शिकायतों का समाधान किया जाएगा। किंतु माहौल इसके विपरीत हुआ आज सुबह करीब 7 बजे से ही लाइट को फिर से काट दिया गया है जिससे उपभोक्ता परेशान है वह अपनी समस्याओं को लेकर के आज पांचवे दिन भी विद्युत कटने की समस्या, मीटर में हो रही अनियमितताएं, गड़बड़ियां इत्यादि से जूझ रहे है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।