{"_id":"69a969426fb7998f6a0c0582","slug":"a-farmer-took-the-snake-in-a-bottle-to-the-district-hospital-after-it-bit-his-hand-baghpat-news-c-28-1-bag1001-147747-2026-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: हाथ में डसने पर सांप को बोतल में लेकर जिला अस्पताल पहुंचा किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: हाथ में डसने पर सांप को बोतल में लेकर जिला अस्पताल पहुंचा किसान
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सुन्हैड़ा गांव में खेत में फसल की सिंचाई कर रहे किसान दीपक के हाथ की अंगुली में सांप ने डस लिया, तभी दीपक ने अपने पिता को बुलाकर सांप को बोतल में बंद कर लिया। इसके बाद जिला अस्पताल पहुंचकर चिकित्सक को दिखाया। चिकित्सक ने एंटी स्नैक वेनम के दस इंजेक्शन लगाकर दीपक को मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
सुन्हैड़ा गांव निवासी किसान दीपक ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे खेत में सिंचाई कर रहा था, तभी एक सांप ने हाथ की अंगुली में डस लिया। उस समय कुछ महसूस नहीं हुआ, लेकिन बाद में हाथ धोने पर अंगुली में खून निकलता हुआ मिला, तभी दीपक की हालत भी बिगड़ने लगी। शोर मचाने पर दीपक के पिता ब्रह्मचंद भी वहां आ गए। जिन्होंने लकड़ी की मदद से सांप को बोतल में बंद कर लिया। चिकित्सक डॉ. जेके यादव का कहना है कि एंटी स्नैक वेनम के दस इंजेक्शन लगाने के बाद भी दीपक की हालत में सुधार नहीं हुआ, जिसे मेरठ रेफर कर दिया गया।
-दीपक बोला, इसी सांप ने काटा है
जिला अस्पताल पहुंचे दीपक ने चिकित्सक को सांप दिखाते हुए कहा कि इसी सांप ने काटा है और इसके जहर का उपचार करो। चिकित्सक ने सांप देखने के बाद उपचार शुरू कर दिया।
Trending Videos