{"_id":"6a33dc73859b61f40701c5e7","slug":"apply-for-class-11-at-navodaya-vidyalaya-by-june-25-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-153665-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: नवोदय विद्यालय में कक्षा 11 के लिए 25 जून तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: नवोदय विद्यालय में कक्षा 11 के लिए 25 जून तक करें आवेदन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रटौल। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 11वीं में दाखिले के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक छात्र आगामी 25 जून तक आवेदन कर सकते हैं। यह दाखिला सत्र 2025-26 के लिए होगा।
आवेदन करने वाले छात्रों को सत्र 2025-26 में कक्षा-10 में कम से कम 60 प्रतिशत अंक प्राप्त होने चाहिएं। इसके साथ ही उनकी जन्म तिथि 1 जून 2009 से 31 जुलाई 2010 के बीच होनी अनिवार्य है। विद्यालय के प्राचार्य दुष्यंत कुमार सिंह ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि छात्र ऑनलाइन माध्यम से या सीधे विद्यालय में आकर आवेदन जमा करा सकते हैं। विद्यालय में केवल विज्ञान वर्ग के छात्र ही आवेदन के पात्र हैं। विज्ञान वर्ग में प्रवेश के लिए विज्ञान विषय में कम से कम 60 प्रतिशत अंक होना आवश्यक है। सीबीएसई वर्ग के छात्रों को प्रवेश में वरीयता दी जाएगी। यह प्राथमिकता उनके शैक्षणिक प्रदर्शन पर आधारित होगी। यदि सीटें खाली रह जाती हैं तो राज्य के किसी भी बोर्ड के छात्रों को भी प्रवेश मिल सकेगा। छात्रों की मेरिट स्ट्रीम के अनुसार अलग-अलग बनेगी।