{"_id":"69ba884f4c99fbf8ce051dc4","slug":"as-you-act-so-will-be-your-results-chandramati-baghpat-news-c-28-1-smrt1013-148477-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"जैसे कर्म करोगे, वैसा मिलेगा फल : चंद्रमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जैसे कर्म करोगे, वैसा मिलेगा फल : चंद्रमति
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो नंबर 18केएआर 1
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। बड़ागांव के त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मंदिर में बुधवार को भक्तांबर महामंडल विधान हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ की नित्य नियम पूजा की।
भगवान पार्श्वनाथ का अभिषेक और शांति धारा की। इसके बाद मंडप की शुद्धि करके विधान शुरू हुआ। श्रद्धालुओं ने 48 दीपों से भगवान पार्श्वनाथ की विशेष पूजा की। धर्म सभा में चंद्रमति माता ने प्रवचन देते हुए कहा कि समय के अनुसार जो भी होता है, वह अच्छा ही होता है। भगवान के फैसले को कभी गलत नहीं ठहराना चाहिए। सभी को भगवान की पूजा अवश्य करनी चाहिए। भगवान पूरे संसार पर कृपा बनाए हुए हैं, जो जैसा करता है, उसे वैसा ही फल मिल जाता है। सभी को अच्छाई के मार्ग पर चलकर अपने जीवन को सफल बनाना चाहिए। इस मौके पर त्रिलोकचंद जैन, श्यामलाल जैन, अभिषेक जैन, दीपक जैन, संदीप जैन, मनोज जैन मौजूद रहे।
Trending Videos