सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Authority's bulldozer runs on illegal colonies in Baraut

Baghpat News: बड़ौत में अवैध कॉलोनियों पर चला प्राधिकरण का बुलडोजर

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Authority's bulldozer runs on illegal colonies in Baraut
विज्ञापन
-बड़ौत में जेपी स्कूल के सामने गौशाला के पीछे काटी जा रही कॉलोनियों में दीवारों व सड़कों को तोड़ा
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। बागपत-बड़ौत-खेकड़ा विकास प्राधिकरण ने बृहस्पतिवार को बड़ौत में दो अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। कॉलोनी काटने वालों को चेतावनी दी कि जब तक नक्शा पास नहीं कराया जाएगा, तब तक प्लॉट नहीं काटे जाएंगे। यदि ऐसा किया गया तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
बड़ौत में जेपी स्कूल के सामने गोशाला के पीछे सुरेंद्र अन्य लोगों के साथ तीन हजार वर्ग मीटर में कॉलोनी काट रहे थे। इसके अलावा जेपी स्कूल के सामने ही सुधीर व अन्य लोग दस हजार वर्ग मीटर में कॉलोनी काट रहे हैं। प्राधिकरण के अधिकारियों ने कई बार नक्शा पास करने के लिए नोटिस जारी किया, लेकिन फिर भी नक्शा पास नहीं कराया जा रहा था। प्राधिकरण के अवर अभियंता अजीत कुमार ने पुलिस व टीम के साथ मौके पर पहुंचकर कॉलोनियों की सड़कों को उखड़वा दिया और चहारदीवारी का ध्वस्तीकरण कराया। इसके अलावा सभी प्लॉटों की नींव भी उखाड़ दी गई। इन सभी को दोबारा प्लॉट काटने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। अवर अभियंता ने कहा कि यह कार्रवाई पिछले पंद्रह दिन से चल रही है और इस बीच बीस से ज्यादा कॉलोनियों में निर्माण को ध्वस्त किया गया है। उनके अनुसार किसी ने बिना नक्शा पास कराए दोबारा से प्लॉट काटने का प्रयास किया तो उन पर कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed