सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat becomes an example in the country, pilot project towards free rural India started

Baghpat News: देश में मिसाल बना बागपत, शुरू हुआ वादमुक्त ग्रामीण भारत की ओर पायलट प्रोजेक्ट

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Baghpat becomes an example in the country, pilot project towards free rural India started
विज्ञापन
बागपत। देश में बागपत जिला मिसाल बन गया है, क्याेंकि सबसे पहले यहां के तीन गांव वादमुक्त घोषित किए गए। सोमवार को कचहरी में सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति और राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष विक्रमनाथ ने वादमुक्त ग्रामीण भारत की ओर पायल प्रोजेक्ट का शुभारंभ किया। इसमें छह गांवों का चयन किया गया, जिनमें तीन वादमुक्त हो चुके है। न्यायमूर्ति विक्रमनाथ ने मुंशी प्रेमचंद की कहानी हार की जीत का उदाहरण भी दिया। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी जीत वहीं होती है, जिसमें किसी की हार न हो।
Trending Videos

सामुदायिक मध्यस्थत और वादमुक्त ग्रामीण भारत की ओर पायलट प्रोजेक्ट के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुप्रीम कोर्ट के कहा कि पारिवारिक विवाद, पड़ोसी झगड़े और भूमि संबंधी जैसे मामलों के समाधान की लंबी न्यायिक प्रक्रिया है। ऐसे मामलों का न्यायिक प्रक्रिया के बजाय सामुदायिक संवाद और मध्यस्थता के माध्यम से समाधान कराया जा सकता है। सामाजिक समाधान प्रणाली को आधुनिक कानूनी सुरक्षा, गोपनीयता और निष्पक्षता के साथ लागू किया जा सकता है। इसमें गणमान्य लोगों, सेवानिवृत्त शिक्षकों, वरिष्ठ नागरिक, समाजसेवी को प्रशिक्षण दिया जाएगा, जो औपचारिक न्याय व्यवस्था और समाज के बीच सेतु की भूमिका निभाएंगे। पायलट प्रोजेक्ट पूरे देश में लागू किया जाएगा। इस अवसर न्यायमूर्ति ने संविदा पार्क का भी शुभारंभ किया। इस मौके पर प्राधिकरण की प्रदेश सचिव मनु कालिया, जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अंकिता सिंह, न्यायाधीश पूनम राजपूत, न्यायाधीश रत्नम श्रीवास्तव, जिला बार के अध्यक्ष सुभाष तोमर, महामंत्री अजीत सिंह, पूर्व अध्यक्ष रामकुमार समेत अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




इन गांवों का किया गया चयन

अपराधमुक्त गांव के पायलट प्रोजेक्ट में नंगला कनवाड़ा, नवादा, हरसिया, रतनपुरी, कासापुट्ठी, मवीखुर्द और फैजुल्लापुर को शामिल किया गया है। इनमें मवीखुर्द, नवादा और कासापुट्ठी अपराधमुक्त घोषित हो चुके है। इन छह गांवों में करीब 50 विवाद लंबित चल रहे थे, जिनका समाधान हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed