सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat Ranked 38th in High School and 24th in Intermediate

Baghpat News: हाईस्कूल में 38वें तो इंटरमीडिएट में 24वें स्थान पर रहा बागपत

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Baghpat Ranked 38th in High School and 24th in Intermediate
विज्ञापन
- परीक्षा परिणाम में पिछले साल के मुकाबले जिले ने किया बेहतर, पिछले साल हाईस्कूल में 40वें व इंटर में 24वें स्थान पर रहे
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद जिले को प्रदेश की सूची में हाईस्कूल में 38वां तो इंटरमीडिएट में 24वां स्थान मिला है। पिछले साल के मुकाबले बागपत का इस बार हाईस्कूल में दो अंकों का सुधार आया है और इंटरमीडिएट में पुरानी जगह पर काबिज रहा।
हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा का परिणाम बेहतर करने के लिए कॉलेजों के साथ ही विभाग ने पूरा जोर लगाया था और इसका असर भी दिखाई दिया। हाईस्कूल में काफी सुधार आया, लेकिन इंटरमीडिएट में कोई सुधार नहीं आ सका। जिले का वर्ष 2024-25 में हाईस्कूल का परीक्षाफल 90.31 प्रतिशत आया था, जबकि इस बार 90.64 प्रतिशत आया है। हाईस्कूल में 13766 परीक्षार्थी में से 13273 ने परीक्षा दी थी। इसमें 12030 पास हुए हैं और 1243 फेल हो गए। इंटरमीडिएट का वर्ष 2024-25 में 83.82 प्रतिशत रहा था, जबकि इस बार परीक्षाफल 84.04 आया है। इंटरमीडिएट की परीक्षा में जिले में 13418 परीक्षार्थियों में से 13118 ने परीक्षा दी थी। इनमें से 11024 परीक्षार्थी पास हुए और 2094 फेल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

---

इस तरह रहा कई साल हाईस्कूल का परिणाम

वर्ष प्रतिशत
2020-21 100
2021-22 90.12

2022-23 92.73

2023-24 93.02
2024-25 90.31

2025-26 90.64
---



इस तरह रहा इंटरमीडिएट का परिणाम

वर्ष प्रतिशत
2020-21 99.97
2021-22 86.31
2022-23 78.51

2023-24 83.68

2024-25 83.82
2025-26 84.04
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed