फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Two sons of a CRPF inspector suffered electric shocks; one died and the other in critical condition

Baghpat: सीआरपीएफ इंस्पेक्टर के दो बेटों को लगा करंट, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर, नलकूप पर हुआ हादसा

Thu, 30 Jul 2026 07:59 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: Mohd Mustakim Updated Thu, 30 Jul 2026 07:59 PM IST
सार

बागपत के रंछाड़ गांव में घर के पीछे लगे नलकूप का फ्यूज फुंकने पर दोनों भाई मनीष और हरीश उसे जोड़ रहे थे। तभी करंट लगने से मनीष की मौत हो गई, जबकि हरीश को गंभीर हालत में दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बचाने आए कुछ लोगों को भी करंट लगा है। 

विज्ञापन
Baghpat: Two sons of a CRPF inspector suffered electric shocks; one died and the other in critical condition
मनीष की फाइल फोटो और जानकारी लेते एसडीएम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिनौली स्थित रंछाड़ गांव में घर के पीछे नलकूप के फ्यूज जोड़ते समय करंट लगने से अमरनाथ यात्रा की ड्यूटी में तैनात सीआरपीएफ इंस्पेक्टर मांगेराम शर्मा के बड़े बेटे मनीष (30) की मौत हो गई। उन्हें बचाने के प्रयास में छोटा भाई हरीश करंट लगने से झुलस गया, जिनका दिल्ली के निजी अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है।
विज्ञापन

 

रंछाड़ गांव के रहने वाले पूर्व प्रधानाचार्य ओमवीर सिंह तोमर, देवेंद्र प्रधान और रविंद्र हट्टी ने बताया कि उनके गांव के सीआरपीएफ इंस्पेक्टर मांगेराम शर्मा अमरनाथ यात्रा की ड्यूटी पर तैनात हैं। उनका घर गांव के बाहर स्थित है और पीछे खेत में नलकूप लगा हुआ है। बृहस्पतिवार दोपहर को उनके बेटे मनीष और हरीश फसलों की सिंचाई करने के लिए गए थे। उनको नलकूप का फ्यूज फुंका हुआ मिला। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि नलकूप के पास बिजली के खंभे पर लगे बॉक्स में मनीष नीचे खड़े होकर ही फ्यूज जोड़ने लगे, तभी करंट लगने से गिर गए। पास में खड़ा छोटा भाई हरीश उन्हें बचाने के लिए दौड़कर वहां आया और मनीष को उठाने लगा। तभी करंट लगने से हरीश भी झुलस गया।
 
विज्ञापन

हरीश ने परिवार वालों को फोन करके करंट लगने के बारे में बताया। इसके बाद काफी संख्या में लोग वहां पहुंचे तो चार-पांच अन्य लोगों को भी करंट के झटके लगे। लोगों ने जमीन में भी करंट उतरने की बात कही। गांव के लोगों ने बिजलीघर पर सूचना देकर बिजली आपूर्ति बंद कराई। तब जाकर देखा तो मनीष की मौत हो चुकी थी। 
 

परिजनों ने झुलसे हुए हरीश का बड़ौत के निजी अस्पताल में उपचार कराया, जहां से उसको प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर दिल्ली रेफर कर दिया गया। दिल्ली के अस्पताल में हरीश की हालत भी चिंताजनक बताई गई है। सूचना मिलने पर एसडीएम बालकृष्ण ने भी वहां पहुंचकर घटना की जानकारी हासिल की। पुलिस ने मनीष का शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
 

खेती करते थे मनीष
रविंद्र हट्टी ने बताया कि सीआरपीएफ के इंस्पेक्टर मांगेराम शर्मा के परिवार में दो बेटे थे, दोनों बेटियों मनीषा और हरीशा की शादी हो चुकी है। जबकि मनीष गांव में रहकर खेतीबाड़ी करते थे। मनीष की शादी हो चुकी है और परिवार में पत्नी कोमल व एक साल का बेटा है। उनके छोटे भाई हरीश नौकरी की तैयारी कर रहे हैं।

ये बोले अधिकारी
युवक के साथ तार जोड़ते समय हादसा हुआ है। इसकी जांच कराई जा रही है। जांच के आधार पर रिपोर्ट तैयार करके उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी। 
- ब्रिजेश कुमार कौशिक, एक्सईएन ऊर्जा निगम बड़ौत

ये भी देखें...
UP: बागपत में घर में घुसकर कक्षा छह की छात्रा से दुष्कर्म, 24 साल का आरोपी गिरफ्तार; हिंदू संगठनों का हंगामा
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed