{"_id":"6a6cb2af35a8fbae44079f66","slug":"baghpat-villager-s-body-found-in-a-field-death-suspected-to-be-due-to-pesticide-ingestion-2026-07-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: खेत में पड़ा मिला ग्रामीण का शव, कीटनाशक निगलने से मौत होने की आशंका, शरीर पड़ा नीला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: खेत में पड़ा मिला ग्रामीण का शव, कीटनाशक निगलने से मौत होने की आशंका, शरीर पड़ा नीला
Fri, 31 Jul 2026 08:05 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: Mohd Mustakim
Updated Fri, 31 Jul 2026 08:05 PM IST
सार
सीआरपीएफ के सेवानिवृत्त हवलदार त्रिवेंद्र तोमर के छोटे भाई शिवेंद्र तोमर के भाई का शव मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, जिससे मौत के असली कारणों का पता चल सके।
विज्ञापन
शिवेंद्र तोमर की फाइल फोटो और जानकारी देते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दोघट स्थित बामनौली गांव के सीआरपीएफ के सेवानिवृत्त हवलदार त्रिवेंद्र तोमर के छोटे भाई शिवेंद्र तोमर (48) का शव खेत में पड़ा मिला। वह फसल पर कीटनाशक का छिड़काव करने गए थे। कीटनाशक निगलने से मौत होने की आशंका है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बामनौली गांव निवासी ऋतिक ने बताया कि उसके चाचा शिवेंद्र तोमर बृहस्पतिवार सुबह घर से खेत पर गन्ना बंधाई और फसल पर कीटनाशक का छिड़काव करने गए थे। देर शाम तक चाचा वापस नहीं आए तो पुलिस को सूचना दी। देर रात उसके चाचा की बाइक खेत के रास्ते पर खड़ी मिली। उन्होंने तलाश किया तो रामफूल के नलकूप के पास खेत में चाचा का शव पड़ा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
उनके पास कीटनाशक दवा के खाली पाउच भी पड़े मिले। शव नीला होने के कारण परिजनों ने कीटनाशक निगलने का शक जताया। शिवेंद्र तोमर तीन भाइयों में छोटे और अविवाहित थे और अपने बड़े भाई त्रिवेंद्र के पास रहकर खेतीबाड़ी करते थे। इसके अलावा गांव के बाजार में वाईफाई की दुकान भी चलाते थे। इस मामले में जांच अधिकारी केवल सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया जांच में कीटनाशक निगलने से मौत होना लग रहा है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सही कारणों का पता चलेगा।
ये भी देखें...
आसपा: किठौर से बाबर चौहान, मेरठ कैंट से संजीव पाल और शहर से बदर अली; जानें अन्य दलों पर क्या पड़ेगा असर
ये भी देखें...
आसपा: किठौर से बाबर चौहान, मेरठ कैंट से संजीव पाल और शहर से बदर अली; जानें अन्य दलों पर क्या पड़ेगा असर