{"_id":"6a44fbe393dc79b0d601ba2d","slug":"bjp-leaders-met-the-union-minister-to-demand-a-cut-opening-at-ganganouli-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-154446-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: गांगनौली में कट की मांग को लेकर केंद्रीय मंत्री से मिले भाजपा नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: गांगनौली में कट की मांग को लेकर केंद्रीय मंत्री से मिले भाजपा नेता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-बोले-गांगनौली में कट बनने से क्षेत्र के करीब 50 से 60 गांवों के लोगों को होगा लाभ
फोटो-तीन
संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गांगनौली गांव में कट बनाने की मांग को लेकर भाजपा नेताओं ने बुधवार को केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। मंत्री ने इस समस्या के जल्द समाधान का आश्वासन दिया है।
भाजपा नेताओं ने गांगनौली में कट बनने से क्षेत्र के करीब 50 से 60 गांवों के लोगों को लाभ मिलने की बात कही। उन्होंने बताया कि कट नहीं होने के कारण लोगों को कई किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है। इससे किसानों, व्यापारियों और विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नेताओं ने कहा कि कट बनने से यह समस्या दूर होगी और यहां उद्योग लगने से युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। प्रतिनिधिमंडल ने एक्सप्रेसवे पर सर्विस रोड बनवाने की भी मांग की।
केंद्रीय मंत्री से मिलने दिल्ली पहुंचे नेताओं में पूर्व जिलाध्यक्ष कुलप्रकाश और सतेंद्र पंवार शामिल थे। जिला उपाध्यक्ष संजीव राठी, टीकरी से उपेंद्र राठी भी मौजूद थे। दोघट नगर पंचायत अध्यक्ष हरेंद्र पंवार भी इस प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा थे। इन सभी ने मिलकर क्षेत्र की समस्याओं को मंत्री के सामने रखा।