{"_id":"6a45068c825533e85b0af9b1","slug":"strike-ends-after-fifteen-days-crowds-of-people-seeking-to-execute-sale-deeds-flock-instrike-ends-after-fifteen-days-crowds-of-people-seeking-to-execute-sale-deeds-flock-in-baghpat-news-c-28-1-bpt1003-154433-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: पंद्रह दिन बाद खत्म हुई हड़ताल, बैनामे कराने वालों की उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: पंद्रह दिन बाद खत्म हुई हड़ताल, बैनामे कराने वालों की उमड़ी भीड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-बड़ौत में 800 बैनामे वेटिंग में पड़े, स्थिति सामान्य होने में लगेगा एक माह
फोटो संख्या 2
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। जमीनों के बैनामों में ई-पंजीकरण व्यवस्था के विरोध में चल रही अधिवक्ताओं और दस्तावेज लेखकों की 15 दिवसीय हड़ताल बुधवार को समाप्त हो गई। हड़ताल खत्म होते ही उपनिबंधक कार्यालय में काम शुरू हो गया और बैनामे कराने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। अधिवक्ताओं के अनुसार हड़ताल के कारण करीब 800 बैनामे लंबित हो गए हैं, जिससे कार्यालय में एक महीने तक स्थिति सामान्य होने में समय लगेगा।
ई-पंजीकरण व्यवस्था लागू करने के विरोध में अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों और टाइपिस्टों ने 16 जून को हड़ताल शुरू की थी। इस दौरान उपनिबंधक कार्यालय, एसडीएम और तहसीलदार न्यायालयों में काम ठप रहा। शासन द्वारा फैसला वापस लेने के बाद हाईकोर्ट बेंच स्थापना केंद्रीय संघर्ष समिति के निर्देश पर हड़ताल समाप्त हुई। हड़ताल खत्म होते ही उपनिबंधक कार्यालय के बाहर बैनामे कराने वालों की लंबी कतारें लग गईं।
सिविल बार एसोसिएशन के महामंत्री पुष्पेंद्र तोमर ने बताया कि संघर्ष समिति के निर्देश पर हड़ताल समाप्त की गई है। उन्होंने पुष्टि की कि उपनिबंधक कार्यालय सहित सभी न्यायालयों में काम शुरू हो गया है। तोमर के अनुसार प्रतिदिन 50-60 बैनामे होते हैं और 15 दिनों में करीब 800 बैनामे लंबित हो गए हैं। इन लंबित बैनामों और नए आवेदनों के कारण कार्यालय में अगले एक माह तक भीड़ बनी रहेगी। एआईजी स्टांप शचि ने बताया कि बैनामे शुरू हो गए हैं और कोई समस्या नहीं है।