{"_id":"6a450f7db4db40bb02058319","slug":"gold-and-silver-jewelry-and-two-mobile-phones-stolen-from-the-house-baghpat-news-c-28-1-bag1001-154449-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: घर में रखे सोने-चांदी के जेवर और दो मोबाइल चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: घर में रखे सोने-चांदी के जेवर और दो मोबाइल चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर की कार्रवाई की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। कस्बे के मोहल्ला मुंडाला में विनोद यादव के घर से मंगलवार रात चोरों ने सोने-चांदी के जेवर और दो मोबाइल फोन चुरा लिए। बुधवार सुबह विनोद ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विनोद यादव ने बताया कि मंगलवार रात करीब एक बजे बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। गर्मी के कारण उनकी पत्नी नींद से जाग गईं। उन्होंने देखा कि कमरे का सारा सामान बिखरा हुआ था। अलमारी चेक करने पर सोने-चांदी के जेवर और दोनों मोबाइल गायब मिले। विनोद ने उसी रात पुलिस को चोरी की सूचना दी थी। जांच अधिकारी इंस्पेक्टर प्रभाकर कैंतुरा ने बताया कि चोरों का पता लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।