सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Chief Minister May Visit Baghpat on May 11; Officials Engaged in Preparations

Baghpat News: 11 मई को बागपत आ सकते हैं मुख्यमंत्री, अफसर तैयारी में जुटे

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister May Visit Baghpat on May 11; Officials Engaged in Preparations
विज्ञापन
बागपत। भगवानपुर नांगल में शिव गोरखनाथ आश्रम में नवनाथ मूर्ति का अनावरण करने के लिए 11 मई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आ सकते हैं। इसके लिए अफसर अभी से तैयारी में जुट गए हैं। नवनाथ मूर्ति का अनावरण करने के साथ ही गौरीपुर गांव में नंदन कानन पार्क का उद्घाटन कर सकते हैं। कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा का कार्यक्रम भी तय किया जा रहा है।
Trending Videos

भगवानपुर नांगल गांव के शिव गोरखनाथ आश्रम में 11 मई को नवनाथ मूर्ति का अनावरण किया जाना है। आश्रम के महंत योगी अर्जुननाथ ने कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में मुलाकात कर निमंत्रण दिया था। मुख्यमंत्री ने उनको आश्रम में आने की बात कही थी। इसको देखते हुए ही अधिकारी अभी से तैयारी में जुट गए हैं और रविवार को आश्रम में पहुंचकर निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री नवनाथ की मूर्ति का अनावरण करने के साथ ही गौरीपुर गांव में नंदन कानन पार्क का उद्घाटन कर सकते हैं। उसके बाद कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था व विकास कार्यों की समीक्षा बैठक कर सकते हैं। इसको देखते हुए सभी विभागों के अधिकारी अपने कार्य पूरे करने में लगे हुए हैं और आंकड़ों को जुटाने में लग गए हैं। वहीं एएसपी प्रवीण चौहान, बड़ौत सीओ अंशु जैन ने आश्रम में प्रवेश द्वार, हेलीपैड, सभास्थल, संतों के ठहरने सहित आदि स्थानों को देखा। इसके बाद आश्रम में बने तालाब की साफ-सफाई कर पानी भरने की व्यवस्था करने के लिए कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



-राजस्थान के विधायक ने आश्रम में तैयारियों का जायजा लिया
दोघट। राजस्थान के तिजारा से विधायक महंत बालकनाथ ने रविवार को शिव गोरखनाथ आश्रम भगवानपुर नांगल में नवनाथ मूर्ति प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने बाबा छोटूराम की समाधि पर पुष्प अर्पित कर मां दुर्गा के दर्शन किए। इसके बाद आश्रम में 11 मई को होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। विधायक ने क्षेत्र के लोगों से कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। आश्रम के महंत योगी अर्जुननाथ ने कहा कि आश्रम में सोमवार को पूजा-अर्चना के साथ कलश यात्रा शुरू होगी। फिर नौ मई को गांव में मूर्ति की परिक्रमा और 11 मई को यज्ञ व मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम की तैयारी पूरी हो गई है। इस मौके पर पूर्व विधायक सहेंद्र सिंह रमाला, बिनौली ब्लॉक प्रमुख कुलदीप तोमर, प्रधान बिजेंद्र सिंह, नीरज, सत्यकुमार, गजेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed