{"_id":"699b03b100b21fdd9506a09e","slug":"created-awareness-about-cleanliness-through-street-plays-baghpat-news-c-28-1-smrt1013-147225-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: नुक्कड़ नाटक कर स्वच्छता के प्रति जागरूक किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: नुक्कड़ नाटक कर स्वच्छता के प्रति जागरूक किया
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो नंबर 22केएआर 4
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। कस्बे के एमएम डिग्री कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाइयों के सात दिवसीय विशेष शिविर में छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक कर स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
शिविर का शुभारंभ छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर किया। स्वयंसेवकों और सेविकाओं ने राष्ट्र सेवा का संकल्प व समाजहित में कार्य करने की शपथ ली। इसके बाद नुक्कड़ नाटक कर स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। पर्यावरण संरक्षण विषय पर बौद्धिक सत्र में प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. सुनील तोमर ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण बेहद जरूरी है। इसके लिए सभी को जागरूक होना होगा। साहिल, दीपक, मयंक ने भी पर्यावरण संरक्षण पर अपने विचार व्यक्त कर जीवन में पर्यावरण संतुलन बनाए रखने का संकल्प लिया। स्वयंसेविका हिमांशी ने जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों पर चिंता जताते हुए कहा कि पर्यावरण का सीधा असर फसल उत्पादन पर पड़ेगा। इससे किसानों को अर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। द्वितीय सत्र में स्वयंसेवकों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. उदयभान द्विवेदी, गुंजन सिंह, डा़ॅ सुनील धीमान, भूपेश कुमार, सूर्यदत्त शर्मा मौजूद रहे।
Trending Videos