सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Roadways employees on duty during Holi will get incentives.

Baghpat News: होली पर ड्यूटी करने वाले रोडवेज कर्मियों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Roadways employees on duty during Holi will get incentives.
विज्ञापन
बड़ौत। होली पर्व पर ड्यूटी करने वाले रोडवेज के चालकों व परिचालकों को विभाग ने प्रोत्साहन राशि देने का निर्णय लिया है। यह इसलिए किया गया है, जिससे बसों के फेरे बढ़ाने में कर्मियों की कमी की समस्या नहीं हो और यात्रियों को फायदा मिल सके। वहीं ड्यूटी से अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos

परिवहन विभाग के अधिकारियों का मानना है कि होली पर्व पर बसों में यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है और ज्यादा लोगों का आवागमन होता है। इसलिए होली से एक दिन पहले, दो दिन बाद तक चालकों व परिचालकों की विशेष ड्यूटी लगाई जाएगी। ड्यूटी करने वालों को वेतन के अलावा प्रोत्साहन के रूप में अतिरिक्त राशि का भी भुगतान किया जाएगा। इनके अलावा डिपो पर अतिरिक्त चालक, परिचालक भी रहेंगे ताकि जरूरत पड़ने पर उन्हें ड्यूटी पर भेजा जा सके। यात्रियों की सुविधा के लिए यह व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



-यात्रियों को स्टैंडों पर नहीं करना पड़ेगा बसों का इंतजार
होली पर्व पर मेरठ, शामली, बुढ़ाना, मथुरा, दिल्ली, सहारनपुर आदि रूटों पर बसों की संख्या, फेरे बढ़ाए जाएंगे। जिससे यात्रियों को स्टैंडों पर बसों का ज्यादा समय तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा और डग्गामार वाहनों में सफर करने से छुटकारा मिलेगा। परिवहन विभाग के प्रयास से यात्रियों को पर्व पर बेहतर यातायात व्यवस्था मिलेगी और समय से अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।

वर्जन

---
होली पर्व पर ड्यूटी करने वाले चालकों व परिचालकों को वेतन के अलावा प्रोत्साहन राशि का भी भुगतान किया जाएगा। विभिन्न रूटों पर बसों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। -प्रमोद कुमार, बस संचालन प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed